फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 5.28 lakh recovered from Tehsildar in bribery scandal, sent to jail after remand

करनाल रिश्वत कांड: तहसीलदार से 5.28 लाख रुपये बरामद, रिमांड के बाद भेजा गया जेल

Tue, 22 Mar 2022 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Mar 2022 01:18 AM IST
सार

मामले में आरोपी डीटीपी को विजिलेंस टीम कल कोर्ट में पेश करेगी। मामला उजागर होने के बाद से लघु सचिवालय स्थित डीड राइटरों के अधिकतर चैंबर खाली पड़े हैं, वहां सन्नाटा छाया हुआ है।

विज्ञापन
Rs 5.28 lakh recovered from Tehsildar in bribery scandal, sent to jail after remand
तहसीलदार राजबख्श - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करनाल रिश्वत कांड में हरियाणा स्टेट विजिलेंस की टीम ने सोमवार को तहसीलदार राजबख्श को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले पांच दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी तहसीलदार से पूछताछ के आधार पर विजिलेंस टीम ने 5.28 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार विजिलेंस की अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी तहसीलदार के पास आठ से 10 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें प्लॉट, जमीन, दुकान आदि शामिल है। इससे अलग विजिलेंस का यह कहना है कि तहसीलदार ने जो तीन करोड़ रुपये डीटीपी विक्रम को दिए थे, वह भी जमीन और प्लॉट खरीदने में इनवेस्ट किया गया है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस रिमांड पर चल रहे डीटीपी विक्रम को विजिलेंस बुधवार को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी विक्रम भी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर है। मामला उजागर होने के बाद से लघु सचिवालय स्थित डीड राइटरों के अधिकतर चैंबर खाली पड़े हैं, वहां सन्नाटा छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैध कॉलोनी की एनडीसी पर अवैध कॉलोनी में की रजिस्ट्री
तहसीलदार राजबख्श द्वारा वैध कॉलोनी की एनडीसी पर अवैध कॉलोनी में सैकड़ों रजिस्ट्री की गई हैं, जिसके सबूत लेकर कांग्रेस के बिहार प्रभारी एडवोकेट विरेंद्र सिंह राठौर सेक्टर-7 स्थित विजिलेंस थाने में पहुंचे। वहां उन्होंने एसपी राजेश फोगाट को तहसीलदार के खिलाफ सबूत उपलब्ध कराए।


तहसीलदार की शिकायत लेकर पहुंचने लगे लोग
तहसीलदार द्वारा की गई गलत रजिस्ट्रियों की शिकायत लेकर विजिलेंस थाना में लोग पहुंचने लगे हैं। सोमवार को मंगलौरा गांव के तीन किसान शिकायत लेकर पहुंचे, जिन्होंने आरोप लगाया कि भूमाफिया ने तहसीलदार के साथ मिलकर उनकी जमीन की बदर रजिस्ट्री करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed