फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 48 lakh extorted from family of youth held hostage abroad

Karnal News: विदेश में बंधक बना युवक के परिजनों से ऐंठे 48 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Rs 48 lakh extorted from family of youth held hostage abroad
- आरोपी दंपती ने पीड़ित को अमेरिका भेजने का दिया था झांसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। युवक को विदेश में बंधक बनाकर परिजनों से एक दंपती ने 48 लाख रुपये ऐंठ लिए। ढाई माह कैंप में रखकर युवक को वापस भारत भेज दिया। घर आने के बाद पीड़ित ने आरोपी दंपती से रुपये मांगे तो मना कर दिया।

बालू गांव निवासी गुरप्रीत सिंह ने निसिंग थाना पुलिस को बताया कि उसके घर पर गुरविंद्र सिंह व इसकी पत्नी जसविंद्र कौर निवासी बालू का आना-जाना था। इनके दोनों बेटे विक्रम सिंह व अर्शदीप सिंह अमेरिका में रहते थे तो उसको गुरविंद्र सिंह व इनकी पत्नी जसविंद्र कौर ने कहा कि वे उसे अमेरिका भेज देंगे। वो भी उसके बेटों के साथ बहुत पैसा कमाएगा। वह उनकी बातों में आ गया और आरोपी दंपती ने 51 लाख रुपये का खर्च बताया।
विज्ञापन

उन्होंने उसे विश्वास दिलाया कि वे उसे सीधे मैक्सिको में उतार देंगे। वहां पर उसके बेटे स्वयं उसे ले जाएंगे। आरोपियों ने उसको दिल्ली से इथोपिया, साऊपोलो, पनामा सिटी व ब्राजील सहित कई देशों में घुमाया। उसके बाद एक ट्रक के माध्यम से मैक्सिको भेज दिया। आरोप है कि इसी बीच ट्रक में सवार कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि वह अपने घर पर फोन करे और कहे कि गुरविंद्र को रुपये दें। जिसके बाद उसने अपने माता-पिता को फोन किया और आरोपियों ने उसके माता-पिता से धीरे-धीरे 48 लाख रुपये ले लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed