फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 46,122 cheated on the pretext of registering a complaint to fix AC online

ऑनलाइन एसी ठीक कराने की शिकायत दर्ज करने का झांसा देकर ठगे 46,122 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
Rs 46,122 cheated on the pretext of registering a complaint to fix AC online
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। देवी मूर्ति कॉलोनी निवासी एक युवक के खाते से ठग ने 46,122 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवक ने बताया कि उन्होंने ऐसी ठीक कराने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। ठग ने पहले खाते में 10 रुपये डालने के लिए लिंक भेजा, जिसके जरिये आरोपी ने खाते से उपरोक्त नकदी निकाल ली।

देवी मूर्ति कॉलोनी निवासी अमित बंसल ने बताया कि उन्होंने रविवार को एसी ठीक कराने के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और सामने वाले ने शिकायत दर्ज करने के लिए पहले 10 रुपये खाते में डालने के लिए कहा। उन्होंने ऑनलाइन एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करके उसने 10 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद ही क्रेडिट कार्ड से 46,122 रुपये कट गए। उसने दिए गए उपरोक्त नंबर पर कॉल की तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। ठगी होने की आशंका पर उन्होंने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed