फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 17.50 lakh swindled under the pretext of securing land

Karnal News: जमीन दिलाने के नाम पर ठगे 17.50 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Rs 17.50 lakh swindled under the pretext of securing land
करनाल। घरौंडा मुंडीगढ़ी निवासी याबिद और मेफरीन ने चार लोगों पर जमीन दिलाने के नाम पर 17 लाख 50 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। घरौंडा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 21 अगस्त को दर्ज प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। याबिद और मेफरीन की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सोनीपत निवासी इकराम, बल्हेड़ा निवासी हारून, फारूक और तालीम ने उनके पति/भाई साजिद को जमीन दिलाने की बात कही थी। 17.50 लाख रुपये ले लिए लेकिन साजिद के नाम जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि उनके पास एग्रीमेंट मौजूद है। उन्होंने रकम के लेन-देन से संबंधित दस्तावेज और अन्य साक्ष्य होने का भी दावा किया है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि साजिद की 21 अगस्त 2025 को मौत हो गई थी। उन्होंने उसकी मौत से पहले कथित धमकियों और जमीन के विवाद की भी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि जमीन के सौदे, 17.50 लाख रुपये के लेन-देन, एग्रीमेंट और शिकायत में लगाए गए धमकी के आरोपों की जांच की जाएगी। साजिद की मौत और शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों के बीच किसी तरह का संबंध है या नहीं, यह भी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed