फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rottweiler attacks woman walking

Karnal News: रॉटविलर ने पैदल जा रही महिला पर किया हमला

Tue, 04 Nov 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 04 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rottweiler attacks woman walking
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। रॉटविलर नस्ल के कुत्ते ने सोमवार की शाम को रेलवे रोड पर पैदल जा रही महिला शिल्पी हमला कर दिया। उनके हाथ और पैर पर काट लिया। आरोप है कि कुत्ते के मालिक से शिकायत की तो उन्होंने महिला से अभद्र व्यवहार किया। इससे लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत किया।
पुलिस के अनुसार शिल्पी शाम को रेलवे स्टेशन से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थीं। रेलवे रोड पर एक युवक अपने रॉटविलर नस्ल के कुत्ते को टहला रहा था। शिल्पी उसके पास से गुजरीं तो कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया। पैर और बाजू पर काट लिया। महिला ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन कुत्ता बार-बार झपटता रहा।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने कुत्ते के मालिक से मदद मांगी, तो उन्होंने अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। यह देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने कुत्ते के मालिक को घेर लिया। इस बीच शिल्पी ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल शिल्पी को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed