{"_id":"6a8a0879b23f39e8e00da94b","slug":"ror-community-adamant-on-demand-for-judicial-inquiry-justice-march-to-be-held-tomorrow-karnal-news-c-18-knl1018-975480-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: न्यायिक जांच की मांग पर अड़ा रोड़ समाज... कल निकलेंगे न्याय मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: न्यायिक जांच की मांग पर अड़ा रोड़ समाज... कल निकलेंगे न्याय मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के बाद हुए हर्ष-बीरबल एनकाउंटर की जांच में हो रही देरी से रोड़ समाज में रोष है। समाज का एलान है कि यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती तो सोमवार को शहर में न्याय मार्च निकाला जाएगा।
अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रधान बलकार सिंह और प्रवक्ता जितेंद्र चोपड़ा का कहना है कि रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय कूच करेंगे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। अब तक तो वे केवल न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे, यदि अब भी उनकी अनदेखी होती है तो पूर्व घोषित चारों मांगों को पूरा कराने का एलान किया जाएगा। उनका कहना है कि सरकार की ओर से एडीजीपी से जांच के जो आदेश दिए गए हैं, इससे वे संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें मामले में न्यायिक जांच ही चाहिए।
18 अगस्त को सरकार ने मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) संजय कुमार के नेतृत्व में जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री से रोड़ समाज के प्रतिनिधियों की मुलाकात के बाद सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया। डीजीपी अजय सिंघल की ओर से जारी आदेश में आईजी क्राइम को जिला पुलिस से मामले की पूरी फाइल और संबंधित रिकॉर्ड हासिल करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -
हर्ष के परिवार के पास नहीं पहुंची जांच टीम
हर्ष के परिवार के पास अभी तक जांच टीम नहीं पहुंची है। हर्ष के ताऊ बनारसी का कहना है कि वह अभी तक हर्ष की तेरहवीं और अन्य क्रियाओं में व्यस्त थे। उन्हें न तो एनकाउंटर की एफआईआर की कॉपी मिली है और न ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी गई है। जांच टीम से भी अभी तक उनके पास कोई नहीं पहुंचा है।