फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   rootten wheat is feeding the poor

गरीबों को खिला रहे सड़े गेहूं का आटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
rootten wheat is feeding the poor
पौष्टिक तत्वों से युक्त फोर्टीफाइड आटा कहकर गरीबों को सड़े हुये गेहूं का आटा दिया जा रहा है। कम से कम वायरल हो रही वीडियो तो यही कहानी बयां कर रही है। मामला सामने आने के बाद हैफेड और डीएफएससी की ओर से जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा पहले राशन कार्ड धारकों को गेहूं दिया जाता था लेकिन अब राशन कार्ड धारकों को फोर्टीफाइड आटा दिया जाता है। अक्सर उपभोक्ता आटे की शिकायत करते हैं, लेकिन विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। उनकी शिकायत को दबा दिया जाता है। अब वायरल हो रहे एक वीडियो ने इसकी पोल खोल दी है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से नीलोखेड़ी स्थित गुरु कृपा एग्रो फूड्स मिल में सड़े हुए गेहूं का आटा पीसा जा रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह वीडियो कितनी पुरानी है। इस संबंध में हैफेड और डीएफएससी अधिकारी का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जायेगी। वहीं दूसरी ओर नीलोखेड़ी स्थित गुरु कृपा एग्रो फूड्स मिल मालिक का कहना है कि उसके मिल में गेहूं डीएफएससी विभाग द्वारा आता है, वह तो आटे की पिसाई करता है। मिल मालिक ने वीडियो के बारे में कहा कि यह वीडियो उसके मिल की नहीं है।
विज्ञापन

वीडियो देख ली गई है। इस मामले की जांच की जायेगी। गेहूं की पिसाई के दौरान एक सरकारी कर्मचारी मिल में तैनात होता है। आटा मिल को गेहूं देने का कार्य हैफेड का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, हैफेड डीएम करनाल।
आटे की क्वालिटी और क्वांटिटी की जिम्मेदारी हैफेड की होती है। हैफेड ही इस मामले की जांच करेगा।
निशांत राठी, डीएफएससी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed