फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Role model activities will be organized to give opportunities to girls

Karnal News: बालिकाओं को अवसर देने के लिए होंगी रोल मॉडल गतिविधि

Wed, 13 Dec 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 13 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Role model activities will be organized to give opportunities to girls

विज्ञापन
कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से प्रदेश के कक्षा छह से आठ के 1544 व कक्षा नौ से 12 के 1030 स्कूलों में रोल मॉडल गतिविधि करवाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने एक करोड़ 35 लाख 97 हजार रुपये की राशि जारी कर दी है। जिले में यह कक्षा छह से आठ के 81 स्कूल तथा नौ से 12 के 51 स्कूलों में गतिविधि करवाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने सात लाख रुपये जारी किए हैं। यह राशि संबंधित स्कूलों में भेज दी है।

गौरतलब है कि बालिकाओं को समानता के अवसर प्रदान करने के लिए तथा शिक्षा को जारी रखने के लिए उत्साहित करने के लिए हरियाणा राज्य स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से इस गतिविधि को अनुमोदित किया गया है।
विज्ञापन


रोल मॉडल के माध्यम से बालिकाओं को उच्च शिक्षा एवं सशक्त जीवन के उद्देश्यों को पूर्ण बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में एक और कदम आगे बढ़ते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटी को सशक्त बनाने के उद्देश्य को ऐसी गतिविधि सार्थक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि इस गतिविधि के तहत रोल मॉडल की ओर से किशोरावस्था में अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में जागरूक किया जाएगा। सुरक्षित वातावरण सामाजिक एवं शैक्षिक जागरूकता व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं सफाई इत्यादि के बारे में जागरूक किया जाएगा। मिडिल स्कूलों में कक्षा छह से आठ की छात्राएं व उच्च विद्यालय एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 की छात्राएं इसमें भाग लेंगी। संवाद





उन्होंने बताया कि रोल मॉडल सभी छात्रों को शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान देंगे और फिर छात्राएं रोल मॉडल से संवाद स्थापित करके अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करेंगे। बताया कि जिन रोल मॉडल की सूची डीपीसी कार्यालय की ओर से भेजी गई है, उसके अतिरिक्त किसी और को रोल मॉडल ना बनाया जाए। सभी एबीआरसी को निर्देश दिए कि अपने संबंधित स्कूलों में इस गतिविधि के दौरान वह भी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी स्कूल मुखियाओं को कहा कि यह गतिविधि 21 दिसंबर तक सभी विद्यालयों में करवा ली जाए।


जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि रोल मॉडल द्वारा अपने अनुभव साझा करने के बाद स्कूलों में पढ़ रही बालिकाएं अपनी शिक्षा को पूरा करने तथा अपने करियर से संबंधित चुनाव करने में उनसे संवाद स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed