{"_id":"611195e68ebc3efce077a321","slug":"rohtak-s-dsp-s-gunman-is-the-kingpin-policeman-karnal-news-knl794624176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक के डीएसपी का गनमैन है सरगना पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के डीएसपी का गनमैन है सरगना पुलिस कर्मी
विज्ञापन
करनाल। सिपाही पद की परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर दिलाने वाला फरार मुख्य आरोपी प्रवेश रोहतक में एक डीएसपी का गनमैन है। यह खुलासा पुलिस ने किया है। दो दिन से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस की चार टीमों ने रोहतक, झज्जर, सोनीपत व कैथल में संबंधित ठिकानों पर छापामारी की है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ अन्य कोई आरोपी नहीं लगा है।
दूसरी ओर पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी सोनीपत के खुबडू गांव निवासी विक्की, सोनीपत के गांव माहमा निवासी रौनक, रोहतक की एकता कॉलोनी निवासी मोहित व सीआईएसएफ के जवान बिजेंद्र निवासी गांव मारोत झज्जर से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। चारों आरोपी पांच दिन के रिमांड पर हैं। वहीं आंसर की के साथ पकड़े गए रोहतक के गांव टिटोली निवासी अजय से भी पुलिस कुछ खास जानकारी नहीं जुटा पाई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के चाचा और गांव के ही एक युवक का नाम सामने आया है। दोनों फरार चल रहे हैं। दोनों आरोपियों के पकड़े जाने पर ही पूरे मामले का खुलासा होगा कि आंसर-की के लिए कितने रुपये में बात हुई थी, कौन-कौन इस मामले में शामिल है। आरोपी अजय भी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन
यह है मामला
7 अगस्त को सिपाही पद की लिखित परीक्षा को लेकर पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने सूचना के आधार पर जीटी रोड स्थित एक होटल की पार्किंग से कार सवार सोनीपत के गांव माहमा निवासी रौनक व रोहतक की एकता कॉलोनी निवासी मोहित को पकड़ा था। इसी दौरान प्रवेश नाम का व्यक्ति जो कि हरियाणा पुलिस में तैनात है, उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था जो बोलेरो गाड़ी में बैठा था और उस पर हरियाणा सरकार लिखा था। वह पुलिस को देखकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी रौनक व मोहित से पूछताछ की तो पता चला कि रौनक की परीक्षा आरोपी सोनीपत के खुबडू गांव निवासी विक्की दे रहा था। पुलिस ने डीएवी पीजी कॉलेज में पहुंचकर विक्की को पकड़ा तो विक्की ने बताया कि उसकी परीक्षा बिजेंद्र निवासी गांव मारोत झज्जर दे रहा है। पुलिस ने उसी दौरान बिजेंद्र को भी पकड़ लिया था जो सीआईएसएफ का जवान भी है।
हरियाणा सरकार लिखी बोलेरो गाड़ी का नहीं लगा सुराग
इस मामले में पुलिस की पूरी जांच आरोपी पुलिस कर्मी प्रवेश पर अटकी है, वहीं पुलिस अभी तक उस बोलेरो गाड़ी के मालिक का भी पता नहीं लगा पाई। जिस पर हरियाणा सरकार लिखा था, क्योंकि जब पुलिस ने जीटी रोड पर होटल की पार्किंग से आरोपी रौनक को पकड़ा था तो वहां से आरोपी प्रवेश उसकी बोलेरो गाड़ी में सवार था और उसी गाड़ी से फरार हो गया था।
वर्जन
-पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़े गए आरोपियों से अभी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की चार टीमें रोहतक, झज्जर, सोनीपत व कैथल में छापामारी कर रही हैं। आरोपी प्रवेश के पकड़े जाने पर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
-गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल