फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roadways website is down, bus passes are not being made

Karnal News: रोडवेज की वेबसाइट बंद, नहीं बन रहे बस पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Roadways website is down, bus passes are not being made
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रोडवेज विभाग की वेबसाइट बंद होने से बस पास नहीं बन रहे हैं। इस कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेबसाइट बंद होने के कारण पांच दिन से लोगों को समस्या आ रही है।
इस समस्या के कारण कर्मचारियों को रोजाना टिकट लेकर यात्रा करनी पड़ रही है और अतिरिक्त रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। जबकि हर महीने के पहले सप्ताह तक कर्मचारियों के बस पास बनाए जाते हैं। बस अड्डे में वेबसाइट बंद होने का नोटिस लगाया है।
विज्ञापन

आलम यह है कि पास बनवाने और रिन्यू करवाने के लिए लोग आ रहे हैं मगर वापस जा रहे हैं। करनाल से कुरुक्षेत्र, पानीपत, कैथल, यमुनानगर, अंबाला के कार्यालयों में कई कर्मचारी काम करते हैं। इन कर्मचारियों ने अपने-अपने बस पास बनवाए हैं। ये सभी कर्मचारी हर महीने अपने-अपने पास रिन्यू करवाते हैं तो कई कर्मचारी नए पास भी बनवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भर में रोजाना सामान्य बस पास के औसतन 500 आवेदन आते हैं। करनाल रोडवेज के पास भी ऐसे पास के औसतन 30 आवेदन आते हैं। करनाल में रोडवेज बसों से रोजाना करीब पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थी सफर करते हैं। घरौंडा के अनुज ने बताया कि वे रोजाना करनाल आते हैं। निजी कंपनी में काम करते हैं, बस पास बनवाने के लिए बस अड्डे के कार्यालय में आए तो पता चला कि पास की वेबसाइट बंद है। कर्मचारियों ने अगले दिन आने को कहा, जब वह दोबारा गए तब भी वेबसाइट शुरू नहीं हो सकी थी।
इसी प्रकार इंद्री के सुमित, सेक्टर-4 के कपिल ने बताया कि वे कुरुक्षेत्र में नौकरी करते हैं, उनका भी बस पास नहीं रिन्यू हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed