Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roadways got nine new buses, transport system will be easy

करनाल: रोडवेज को मिली नौ नई बसें, परिवहन व्यवस्था होगी सुगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways got nine new buses, transport system will be easy
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल होने की योजना पहली खेप के करनाल पहुंचते ही कागजों से बाहर निकल गई है। करनाल रोडवेज के बेड़े में नौ नई बसें शामिल हुई। इससे जिले में परिवहन सुविधाएं पहले से सुगम होंगी। वहीं वर्तमान में चल रही बसों पर से यात्रियों का दबाव भी घटेगा। बुधवार के बाद नई बसों के मार्गों पर दौड़ने की उम्मीद है।
रोडवेज की योजना के अनुसार, नई बसों के आने से लंबे समय से बंद खाटू श्याम, बैजनाथ और भरठी के लिए बस सेवा दोबारा शुरू होगी। साथ ही नई बसों को दिल्ली, हरिद्वार और चंडीगढ़ मार्ग पर भी चलाया जाएगा। इस मार्ग पर वर्तमान में दौड़ रही पुरानी बसों को ग्रामीण व छोटे मार्ग पर चलाया जाएगा। ऐसे में लंबे से समय से बंद 56 ग्रामीण मार्ग में से भी कई मार्ग पर दोबारा बस सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन

फिलहाल किस ग्रामीण मार्ग को पहले शुरू किया जाएगा, इसे लेकर अभी रोडवेज अधिकारियों की ओर से योजना नहीं बनाई गई है। वर्तमान में रोडवेज के बेड़े में 84 बसें ही थी, अब नौ बसें और शामिल होने के बाद बेड़ा बढ़कर 93 बसों हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय को लिखा पत्र
जनवरी माह में भी पांच बसें कंडम हो गई थी। वहीं नवंबर माह से जनवरी तक रोडवेज के बेड़े में 60 नई बसें शामिल होनी थी। एक भी बस नहीं आने पर अमर उजाला ने इस मुद्दे को 21 जनवरी के अंक में प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद रोडवेज के उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लिया। साथ ही जीएम रोडवेज की ओर से भी बसों की कमी और समस्या को देखते हुए निदेशालय को पत्र लिखा गया। अमर उजाला जब सवारियों की आवाज बना तो रोडवेज के बेड़े में बसों की पहली खेप पहुंची है।
आबादी के हिसाब से 250 बसों की जरूरत
करनाल डिपो की क्षमता और जिले की साढ़े 16 लाख आबादी के हिसाब से 350 बसों की जरूरत है। 2015 के मानक के अनुसार डिपो में 250 बसें तो जरूरी होनी चाहिए पर अभी तक 84 बसों के सहारे ही डिपो चल रहा था। अधिकारियों के अनुसार अगले दो माह में 30 बसें और रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी। लेकिन इनके आने के बाद भी मानक पूरा नहीं हो पाएगा।

टाटा की नौ नई बसें आई हैं। इनका बीमा व आरसी बनने के बाद अगले सप्ताह से इन्हें मार्ग पर उतारा जाएगा। बसें 53 सीटर हैं। डैशबोर्ड सहित कई आधुनिक फीचर भी हैं। सिक्योरिटी अलार्म भी दिए गए हैं।
- कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed