फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roadways conductor took money and made passengers travel without issuing tickets

रोडवेज परिचालक का कारनामा: रुपये लेकर बिना टिकट जारी किए कराई सवारियों को यात्रा, गन्नौर में हुई जांच

Fri, 21 Mar 2025 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 12:07 PM IST
सार

जांच में बस में चार यात्री दिल्ली से जालंधर के लिए बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए। इस बारे में जब उड़नदस्ते ने परिचालक मनोज कुमार से पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। न ही परिचालक द्वारा इन्हें टिकट जारी किए हुए थे। 

विज्ञापन
Roadways conductor took money and made passengers travel without issuing tickets
roadways bus new - फोटो : istock

विस्तार

रोडवेज के करनाल डिपो के परिचालक द्वारा विभाग को चपत लगाने का मामला सामने आया है। परिचालक ने सवारियों से रुपये लेकर उन्हें टिकट जारी नहीं किए और यात्रा करवाता रहा। 

विज्ञापन


गन्नौर के पास जब उड़नदस्ते ने जांच की तो चोरी पकड़ी गई। इसके बाद निरीक्षण स्टॉफ को आरोपी परिचालक ने अनपंच टिकट थमा दी। करनाल रोडवेज के जीएम की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने परिचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 

पुलिस को दी शिकायत में रोडवेज के जीएम कुलदीप ने बताया कि करनाल डिपो के परिचालक मनोज कुमार बस नंबर एचआर 45 जीवी 4597 पर कार्यरत है। यह बस करनाल से दिल्ली और दिल्ली से जालंधर मार्ग पर चलती है। जालंधर में ही बस का नाइट स्टे होता है। दो मार्च को बस जब दिल्ली से आते हुए गन्नौर के पास पहुंची तो यहां परिवहन विभाग हरियाणा आईएसबीटी दिल्ली के निरीक्षण स्टॉफ के उड़नदस्ते ने बस को रुकवाया और जांच की। इस दौरान जांच में बस में चार यात्री दिल्ली से जालंधर के लिए बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए। इस बारे में जब उड़नदस्ते ने परिचालक मनोज कुमार से पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। न ही परिचालक द्वारा इन्हें टिकट जारी किए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि बस की जांच नहीं होती तो परिचालक यात्रियों से गंतव्य स्थान पर पहुंचकर 2040 रुपये लेकर सरकारी धनराशि का गबन कर लेता। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 

दबाव बढ़ा तो दी अनपंच टिकटें

पूछताछ के दौरान यात्रियों ने जांच टीम को बताया कि उन्होंने परिचालक से टिकट देने के लिए कहा था लेकिन परिचालक ने उन्हें कहा कि अभी रुको बाद में टिकट दे दूंगा। इस बारे में जांच टीम को यात्रियों ने लिखित में भी दिया है। बाद में परिचालक ने अपनी गलती मानते हुए निरीक्षण स्टाफ को सबूत के तौर पर अनपंच टिकटें (10/के-22 733593 से 733596, 50/बी-23  569530 से 569569) दे दी।



स्टाफ निदेशक राज्य परिवहन हरियाणा के आदेशानुसार, यदि कोई कर्मचारी 2000 रुपये से अधिक की सरकारी धनराशि में हेराफेरी करता है तो यह गबन की श्रेणी में आया जाता है। विभागीय नियमों के अनुसार, उसके खिलाफ केस दर्ज करना अनिवार्य है। इसी नियम के तहत जीएम रोडवेज ने कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed