फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   roadways bus hit the bike, woman died

रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
roadways bus hit the bike, woman died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। नेशनल हाईवे-44 पर यूनाइटेड राइस मिल के पास हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। बस कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वीरवार दोपहर अंबाला के लांदा गांव निवासी नसरूद्दीन (33) अपनी पत्नी सीमा (28 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर पानीपत से अपने गांव जा रहा था। हरियाणा रोडवेज की बस दिल्ली से करनाल की ओर जा रही थी। यूनाइटेड राइस मिल के पास बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चालक घायल हो गया। विवेचना अधिकारी राजकुमार ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की करनाल डिपो की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed