फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roads submerged again due to heavy rain, residents upset

आधे घंटे की मूसलाधार वर्षा से लबालब स्मार्ट सिटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Roads submerged again due to heavy rain, residents upset
करनाल। स्मार्ट सिटी करनाल में पानी निकासी की परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं लेकिन शहरवासियों को इससे निजात नहीं मिल रही है। स्थिति यह है कि शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से एकबार फिर शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जगह-जगह जलभराव से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को शुक्रवार को दोपहर झमाझम बारिश से राहत मिली। इस दौरान मेडिकल कॉलेज रोड पर मेलाराम स्कूल के सामने, कुंजपुरा रोड मार्केट, पुराना जीटी रोड, कमेटी चौक, रेलवे रोड, गांधी नगर, रामनगर, उत्तम नगर, फूसगढ़ क्षेत्र, प्रेमनगर, वसंत विहार, सेक्टर-9 की सामुदायिक केंद्र के सामने वाली सड़क, मुगल कैनाल फेज वन, हांसी रोड गीता कालोनी, जनकपुरी गोशाला रोड, हांसी रोड भगवाड़िया गैस एजेंसी के सामने, नई अनाज मंडी व पुरानी सब्जी मंडी के समीप माता बसंती कॉलोनी सहित कई अन्य क्षेत्रों में जलभराव से शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को करीब 50 एमएम बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री व न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

पहले बारिश पर की गई थी समीक्षा बैठक
13 जुलाई को हुई मानसून की 190 एमएम बारिश से जो हालात बने थे, उसके बाद जिला प्रशासन ने समीक्षा बैठक कर शहर में जल निकासी पर गहन चिंतन-मंथन किया था। बावजूद इसके एकबार फिर जलनिकासी की व्यवस्था फेल साबित हुई है और विभिन्न इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल टाउन में सीवर का पानी घरों में घुसा, 10 तक नहीं हुआ समाधान तो सीएम से मिलेंगे लोग
शुक्रवार को मॉडल टाउन में वर्षा से सीवरेज का दूषित पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे उन्हें अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। इससे पहले जलभराव के मुद्दे पर लोग मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला से मिले थे, जिस पर उन्होंने दस अगस्त तक ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया था। दस अगस्त तक यदि ठोस कार्रवाई नहीं होती तो 12 या 13 अगस्त को मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्रवासी समस्या से अवगत कराएंगे।

-लाजपत राय चुचरा, अध्यक्ष सिटीजंस कमेटी
करनाल नगर निगम ने जलनिकासी के बेहतर प्रबंध किए हैं, कुछ कार्य किए जाने अभी शेष हैं, जिसके बाद व्यवस्था सुचारु हो जाएगी। तेज बारिश होने पर पानी निकलने में कुछ समय लगता है। जिन इलाकों में समस्या है उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
-राजेश अग्घी, वरिष्ठ उप महापौर, नगर निगम करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed