{"_id":"61410dd88ebc3e137533b5fb","slug":"road-from-ghoghadipur-bridge-to-namaste-chowk-will-be-built-with-three-crores-karnal-news-knl832308173","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ से बनेगी घोघड़ीपुर पुल से नमस्ते चौक तक की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ से बनेगी घोघड़ीपुर पुल से नमस्ते चौक तक की सड़क
सार
यह सड़क यातायात की सुगमता के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहीं से भारी व मालवाहक वाहन गुजरते हैं। हांसी रोड से हाईवे की तरफ घूमने का यह मुख्य रास्ता है।
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल में घोघड़ीपुर पुल चौक से नमस्ते चौक तक सड़क के सुदृढ़ीकरण के प्रोजेक्ट तो पहले ही तैयार कर लिया गया था लेकिन मंगलवार को इसकी अनुमति लागत तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रशासकीय स्वीकृति के लिए चंडीगढ़ भेज दिया है। इस सड़क की लंबाई ढाई किलोमीटर और चौड़ाई 8 मीटर होगी। इसे स्मार्टसिटी के तहत बनाया जाएगा।
स्मार्टसिटी के सीईओ एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने मंगलवार को डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा की। जिसमें पाया गया कि उपरोक्त सड़क यातायात की सुगमता के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहीं से भारी व मालवाहक वाहन गुजरते हैं। हांसी रोड से हाईवे की तरफ घूमने का यह मुख्य रास्ता है। इसके साथ-साथ स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के कई अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई। इसमें सीईओ ने बताया कि गप्पू वाला बाग का प्रोजेक्ट 95 प्रतिशत से ज्यादा काम हो गया है। इसी महीने इसे उद्घाटन के लिए तैयार किया जाएगा।
चालान किए शुरू
कुंजपुरा रोड से कैलाश तक 2 किलोमीटर तथा 30 फीट चौड़ी सड़क का काम जल्द पूरा करने पर जोर दिया जाएगा। शहर की रेलवे रोड, कुंजपुरा रोड, कमेटी चौक और इससे आगे मुगल कैनाल की ओर जाने वाला रास्ता वाहनों के आवागमन की दृष्टि से अति व्यस्त रहता है। ऐसे में कई वाहन चालक सड़क पर ही गाड़ी पार्क कर देते हैं, ऐसे वाहन चालकों के चालान शुरू करा दिए गए हैं। स्मार्ट सिटी की ओर से दो टो-वैन लगाई गई हैं। जो प्रत्येक दिन 10 से 15 चालान कर रही हैं।
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट होगी विकसित
ताऊ देवी लाल चौक से निर्मल कुटिया तक फैली दोनों ओर की ग्रीन बेल्ट को विकसित किया जाएगा। वेस्टर्न जमुना कैनाल पर, कैनाल फ्रंट डेवलपमेंट के नाम से जो प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। काम कर रही एजेंसी को निर्देश दिए कि सारे कामो का एक 100 मीटर का सैंपल अगले एक सप्ताह में तैयार कर दिखाएं। अटल पार्क के रिजूविनेशन का प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी में लिया गया था। अगले 10 दिनो में यह कार्य पूरे हो जाएंगे। सेक्टर-12 में सुपर मॉल के बगल में खाली पड़ी जगह पर नाइट मार्केट में कई वेंडर्स ने अपने कार्ट तैयार करवा लिए हैं। करीब 20 कार्ट तैयार हो जाने पर मार्केट की शुरू कर दी जाएगी। रेलवे रोड स्थित लड़के व लड़कियों के सरकारी स्कूलों की तर्ज पर अब शहर के मॉडल टाऊन, सेक्टर-13, सेक्टर-6 के कम्यूनिटी सेंटर और उचाना गांव के स्कूल में स्मार्ट सिटी करनाल की ओर से मैथेमेटिकल पार्क बनाए जाएंगे। सेक्टर-12 के लघु सचिवालय परिसर में 25 फीट ऊंचा अशोक स्तंभ बनाया जाएगा। लघु सचिवालय और न्यायालय को जाने वाले रास्ते के गेट भी बनाए जाएंगे।