फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rise in long jump, Mangalpur shines in the race

Karnal News: लंबी-ऊंची कूद में उचाना, दौड़ में मंगलपुर चमके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rise in long jump, Mangalpur shines in the race
- खंड स्तरीय स्कूली खेलों में लड़कियों के मुकाबले संपन्न, अंतिम दिन तीन आयु वर्ग में 14 खेलों के हुए मुकाबले
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हरियाणा स्कूली खेलों में खंड स्तर पर लड़कियों के मुकाबले संपन्न हो चुके हैं। करनाल खंड में प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को तीन आयु वर्ग में कुल 14 खेलों के मुकाबले हुए, जिनमें छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। लंबी और ऊंची कूद में उचाना स्कूल की छात्राओं का दबदबा रहा। वहीं, दौड़ के अलग-अलग मुकाबले में मंगलपुर स्कूल की छात्राओं ने धाक जमाई।

लड़कियों के मुकाबले राजकीय स्कूल प्रेमनगर की अध्यक्षता में संपन्न हुए। अंतिम दिन भी कर्ण स्टेडियम के अलावा पीएमश्री राजकीय स्कूल, एसडी स्कूल सहित कई जगहों पर अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में खेलों के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न स्कूलों की सैकड़ों छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। अब इन मुकाबलों की विजेता छात्राएं जिला स्तर पर होने वाले मुकाबलों में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता को लेकर छात्राओं में उत्साह है।
विज्ञापन




आज से लड़कों के मुकाबले

अब खंड स्तर पर दो दिन लड़कों के खेल मुकाबले होंगे। 23 अगस्त को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड पर इनके मुकाबलों का आगाज होगा। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सीमा मदान मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगी। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल मोहन लाल करेंगे। 24 अगस्त को लड़कों के खंड स्तर की प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी। इसके बाद जिला स्तर पर खेल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये रहे परिणाम

अंडर-19 आयु वर्ग

- 100 मीटर दौड़ : जीएसएसएस रंबा की सपना प्रथम, जीएसएसएस मंगलपुर की किरण द्वितीय।

- 800 मीटर दौड़ : जैन स्कूल की वंदना प्रथम, जीएसएसएस संगोहा की राखी द्वितीय।

- शॉट पुट : जीजीएमएसएसएस की हरलीन प्रथम

- लंबी कूद : जीएसएसएस उचाना की वंदना प्रथम, जीएसएसएस पुंडरक की मनीषा द्वितीय।



अंडर-17 आयु वर्ग

- 3000 मीटर दौड़ : जीएसएसएस मंगलपुर की रिया प्रथम

- 1500 मीटर दौड़ : जीएसएसएस मंगलपुर की महक प्रथम, जीएसएसएस घीड़ की स्नेहा द्वितीय।

- 400 मीटर रिले रेस : खुशी, रेखा, शिवानी और तन्नू प्रथम।

- खो-खो : विजेता पब्लिक स्कूल प्रथम, जय हिंद पब्लिक स्कूल नगला मेघा द्वितीय।



अंडर-14 आयु वर्ग

- ऊंची कूद : जीएसएसएस उचाना की वंदना प्रथम

- खो-खो : नवज्योति विद्या मंदिर प्रथम



ताइक्वांडो

- 44-46 किलोग्राम भार वर्ग में जीएसएसएस मंगलपुर की अंजली।

- 52-55 किलोग्राम भार वर्ग में दयाल सिंह स्कूल की मणीकर्निका।

- 56-59 किलोग्राम भार वर्ग में जीएसएसएस बड़ागांव की दीपिका।

- 68 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में जीएसएसएस दरड़ की ईशा और ममता रानी व दयाल सिंह की अदिति मलिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed