{"_id":"5f1b4ea48ebc3ea072615b6e","slug":"rice-millers-reached-chandigarh-for-increasing-time-karnal-news-knl384403109","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय बढ़वाने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे राइस मिलर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय बढ़वाने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे राइस मिलर्स
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने कुछ सवालों के जवाब हरियाणा राज्य सरकार से मांगे हैं, जिनके जवाब मिलने के बाद ही शायद राइस मिलर्स को और समय मिल पाएगा। इधर शुक्रवार को हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ जाकर डीएफएसई के डिप्टी डायरेक्टर से मिलकर और समय दिए जाने की मांग करते हुए भरोसा दिलाया है कि सभी राइस मिलर्स सीएमआर के चावल का एक-एक दाना देने को तैयार हैं।
सीएमआर के चावल आपूर्ति करने की निर्धारित तिथि बीतने के सप्ताहभर बाद भी जब केंद्र सरकार से अवशेष चावल की आपूर्ति के लिए और समय नहीं मिला तो हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान हंसराज सिंगला, चेयरमैन ज्वैल सिंगला, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट विनोद कुमार गोयल, महासचिव मक्खन लाल सिंगला आदि पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ जाकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा.घनश्याम दास से मिलकर राइस मिलर्स को अवशेष चावल की आपूर्ति करने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिए जाने की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा है कि पूरी ईमानदारी के साथ सभी राइस मिलर्स चावल का एक-एक दाना सरकार को देने को तैयार हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि डिप्टी डायरेक्टर ने आश्वस्त किया है कि सोमवार या मंगलवार तक हरियाणा के राइस मिलर्स को चावल आपूर्ति के लिए और समय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
राइस मिलर्स को पड़ा दिल का दौरा
सीएमआर के चावल की आपूर्ति व शार्टेज मिलने पर रिकवरी के मामले पर सरकार की सख्ती का खौफ अब राइस मिलर्स पर दिखने लगा है। करनाल जिले के एक बड़े राइस मिलर्स को दिल की दौरा पड़ने की चर्चा है, जिन्हें करनाल के ही एक बड़े हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि इनके तीन राइस मिल हैं, इन पर अभी बड़ी मात्रा में चावल बकाया है। जिस तरह से सरकार सख्ती कर रही है, रिकवरी की बात कह रही है, उससे राइस मिलर्स की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। इन राइस मिलर्स का दिल का दौरा भी सीएमआर की चावल आपूर्ति से ही जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि परिजनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल राइस मिल मालिक का इलाज चल रहा है।