Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rice mill accountant was murdered by strangulation, not illness.

Karnal News: बीमारी से नहीं गला दबाने से हुई थी राइस मिल मुनीम की हत्या

Sun, 09 Nov 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 09 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rice mill accountant was murdered by strangulation, not illness.

विज्ञापन
करनाल।
असंध की राइस मिल के मुनीम मूलरूप से गांव अरड़ाना निवासी कर्मबीर की हत्या गला दबाने से हुई थी। इसका खुलासा मौत के दो माह बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। मुनीम की पत्नी पूनम ने उनकी बीमारी से मौत होने की बात कही थी। मुनीम के भाई संजय ने पुलिस को दी तहरीर में हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असंध थाना पुलिस ने केस में हत्या की धारा जोड़ दी है।
गांव अरड़ाना के संजय ने बताया कि उनके भाई असंध की कस्तूर सिंह काॅलोनी में रहते थे। 12 सितंबर को सुबह 4 बजे भाभी पूनम देवी का फोन आया। उन्होंने कहा था कि कर्मबीर कुछ भी बोल नहीं रहे हैं। जब वह और चचेरा भाई मौके पर पहुंचे तो कर्मबीर का शव मिला। उनके गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजन गांव में अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। असंध के सरकारी अस्पताल ले जाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। संजय ने आरोप लगाया कि उन्हें अंदेशा है कि भाभी पूनम देवी, उसकी मां रोशनी देवी, भाई मोहित निवासी पहलवा जिला जींद और प्रदीप निवासी असंध ने उनके भाई की हत्या की है।
विज्ञापन



मायके में रह रही हैं पत्नी पूनम
मृतक के परिजनों का आरोप है कि कर्मबीर की मौत और तेरहवीं के बाद पूनम देवी लगातार संपत्ति में हिस्सा मांगने लगी थीं। विदेश भेजने की बात कहती रहीं। पांच अक्तूबर को पूनम अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गईं। मकान की चाबी और जेवर भी ले गईं। पूनम उन्हें बोलकर गई कि वह इस केस में आगे कोई भी कार्रवाई नहीं करवाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



------------पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण प्राकृतिक मौत होना नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने राय दी कि मौत गले को दबाने से हुई है। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। जांच के बाद जो आरोपी मिलेगा, उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - गोरखपाल राणा, डीएसपी, असंध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed