फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Reverence gathered at the tomb of Naru Baba

नरू बाबा की समाधि पर उमड़ी श्रद्धा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Reverence gathered at the tomb of Naru Baba
करनाल। नरूखेड़ी गांव में नरू बाबा मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार को नरू बाबा की समाधि पर हवन और वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही समाधि स्थल पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नरवाल खाप के प्रधान भले राम नरवाल ने ग्रामीणों के साथ हवन में आहुति डालकर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इस धार्मिक स्थल के प्रति इलाके के ग्रामीणों की गहरी आस्था है। आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने समाधि पर माथा टेका और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

भले राम ने नरू बाबा की शिक्षाओं को आत्मसात करने का संदेश दिया। पूर्व सरपंच सुरजीत नरवाल ने कहा कि गांव में हर रविवार को नरू बाबा की पूजा की जाती है और उनकी समाधि पर दूध चढ़ाया जाता है। पिछले दो वर्ष से कोरोना के चलते कार्यक्रम स्थगित रहे। अब गांव की सुख-शांति के लिए ज्येष्ठ माह की अमावस्या के बाद पहले रविवार को विशाल भंडारे व हवन का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच नरेंद्र नरवाल, सतपाल नरवाल, प्रधान चंद्रभान नरवाल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नरवाल, पूर्व सरपंच संदीप नरवाल, महा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed