फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Retired teacher's bag stolen, Rs 1.90 lakh stolen

Karnal News: सेवानिवृत्त शिक्षक का बैग काट उड़ाए 1.90 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher's bag stolen, Rs 1.90 lakh stolen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहीद भगत सिंह (फव्वारा) चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के बाहर से सेवानिवृत्त शिक्षक के 1.90 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 11.30 बजे तब हुई, तब सेवानिवृत्त शिक्षक बैंक से नकदी निकाल बाहर रेहड़ी पर फल खरीद रहे थे। आरोप है दो महिलाओं ने बैग काट कर नकदी चुरा ली। पुलिस ने जांच कर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।
जगाधरी वर्कशॉप के गुरु तेग बहादुर नगर निवासी रामप्यारे पांडे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार को वह अपने दोस्त रामबचन के साथ शहीद भगत सिंह (फव्वारा) चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पर नकदी निकलवाने आए थे। बैंक से निकलवाए 2.40 लाख रुपये एक पॉलीथिन बैग में डाले थे। इसके बाद वह बैंक के ही बाहर लगी रेहड़ी पर मौसमी खरीदने लगे। तभी वहां दो महिलाएं फल खरीदने के बहाने आईं और फल विक्रेता से मोल-भाव करने लगी। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने रामप्यारे पांडे के पॉलीथिन बैग में कट मार दिया और उसमें से 1.90 लाख रुपये साफ कर दिए।
विज्ञापन

इसका उन्हें कुछ देर बाद पता चला, जब उन्होंने घर के लिए जाते समय बैग में नकदी जांची। इसमें 1.90 लाख नकदी कम मिली। तब इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी किरणचंद का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed