{"_id":"69d409f3c082d300050a8b70","slug":"retired-soldier-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-cruiser-karnal-news-c-18-knl1018-881001-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: क्रूजर की टक्कर लगने से बाइक सवार रिटायर्ड फाैजी की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: क्रूजर की टक्कर लगने से बाइक सवार रिटायर्ड फाैजी की माैत
Tue, 07 Apr 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
लखवींद्र सिंह फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। करनाल ढांड रोड स्थित सीधपुर गांव के अड्डे के नजदीक सोमवार सुबह तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी की दो बाइकों के पीछे टक्कर लगने से बाइक सवार सांभी गांव निवासी पूर्व सैनिक लखविंद्र (46) की माैत हो गई। वह वर्तमान में नीलोखेड़ी में एसडीएम कार्यालय में सेवादार के पद पर कार्यरत था। हादसे के बाद गाड़ी सवार माैके पर ही गाड़ी छोड़कर भाग गया।
सूचना मिलते ही बुटाना थाना पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने क्रूजर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
सांभी गांव निवासी बलकार सिंह व अन्य ने बताया कि लखविंद्र सिंह सोमवार सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर करनाल आ रहा था। इसी दौरान ढांड रोड सीधपुर के नजदीक पीछे से तेज रफ्तार से आई क्रूजर गाड़ी ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद लखविंद्र सिंह ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण लखविंद्र की माैके पर ही माैत हो गई। वहीं हादसे के तुरंत बाद क्रूजर चालक मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार लखविंद्र सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अचानक मौत से परिवार में गहरा शोक है। उनके अभी दो छोटे बच्चे हैं।
बुटाना थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
-- -
हादसे के एक घंटे के बाद पहुंचा शव वाहन
हादसे की सूचना देने के करीब एक घंटा बाद शव वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। इतनी देर तक शव सड़क किनारे पड़ा रहा। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा रही। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत शव को शवगृह पहुंचाया जाना चाहिए। ताकि समय पर पोस्टमार्टम के बाद संस्कार किया जा सके।