{"_id":"6958300da69df82264074ba2","slug":"retired-employees-expressed-anger-against-the-finance-bill-karnal-news-c-18-knl1018-815370-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वित्त विधेयक के विरोध में रिटायर्ड कर्मचारियों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वित्त विधेयक के विरोध में रिटायर्ड कर्मचारियों ने जताया रोष
Sat, 03 Jan 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
करनाल। गोल मार्केट पार्क में शुक्रवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्त विधेयक के विरोध में देशभर के रिटायर्ड कर्मचारी ने रोष जताया। साथ ही, 22 और 23 फरवरी को कुरुक्षेत्र की सैनी धर्मशाला में रिटायर्ड कर्मचारियों ने दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया। खंड प्रधान हरपाल सिंह राणा ने कहा कि सम्मेलन में सभी सरकारी विभागों, बोर्ड, निगम, काॅर्पोरेशन, मान्यता प्राप्त संस्थाओं के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो मांगें पूर्व में मानी थी, उन्हें भी आज तक लागू नहीं किया गया। बैठक का संचालन खंड सचिव बाबूराम ने किया। इसमें ओमप्रकाश किंगर, रमेश फूले, सुरेंद्र पाल सिंह, अवतार सिंह, जय सिंह, सोमनाथ शर्मा, महेंद्र सिंह, रणबीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन