{"_id":"61ddec4e9dc444762f017bf1","slug":"republic-day-will-be-celebrated-at-ndri-s-sports-stadium-karnal-news-knl957512183","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीआरआई के खेल स्टेडियम में मनेगा गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीआरआई के खेल स्टेडियम में मनेगा गणतंत्र दिवस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को एनडीआरआई के खेल स्टेडियम में धूमधाम से मनाया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच होने वाले कार्यक्रम में कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन के तहत ही होगा। इस बार परेड की टुकड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। स्कूली बच्चे सामूहिक मास पीटी शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से सुंदर झांकियां भी निकाली जाएंगी।
कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को ड्यूटियां भी सौंपी। उन्होंने कहा कि यदि समारोह के दिन बरसात की संभावना हुई तो समारोह नई अनाज मंडी में आयोजित होगा। समारोह में शामिल होने से पहले मुख्य अतिथि कर्ण पार्क के पास स्थापित शहीदी स्मारक पर पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि भी देंगे। कार्यक्रम में युद्ध वीरांगनाओं के अलावा भूतपूर्व सैनिक भी शामिल होंगे। उपायुक्त ने कहा कि समारोह में भाग लेने वाले बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने देंगे, उनके लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल, शौचालय और आने-जाने की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस की ओर से सुरक्षा के समुचित प्रबंध होंगे। रोडवेज बसों से विद्यार्थी रिहर्सल के लिए आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।
18 से शुरू होगा पूर्वाभ्यास, कमेटी करेगी टीमों का चयन
समारोह का पूर्वाभ्यास 18 जनवरी से शुरू हो जाएगा। 24 जनवरी को अंतिम पूर्वाभ्यास होगा। जिसमें सभी प्रतिभागी पूर्ण गणवेश में होंगे। समारोह के ऑल ओवर इंचार्ज करनाल के एसडीएम गौरव कुमार होंगे। उनके साथ एमडी शुगर मिल अदिति सहयोगी के रूप में कार्य करेंगी। इनकी देखरेख में गठित कमेटी की ओर से ही सांस्कृतिक टीमों का चयन किया जाएगा। इस बार राष्ट्र गान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा ही प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
सम्मान पाने के लिए 21 तक भेजें नाम
समारोह में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने विभागों में सराहनीय कार्य किया है, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए विभागों के अधिकारी उनके नाम 21 जनवरी तक नगराधीश कार्यालय में भेज सकते हैं। नाम भेजते समय यह भी ध्यान रखना होगा कि संबंधित व्यक्ति ने कोविड और अंत्योदय मेलों के दौरान अच्छा कार्य किया हो। यदि उन्हें पिछले तीन सालों में प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है तो उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।