{"_id":"5797b36d4f1c1b2e6421efd9","slug":"removal-were-occupied-like-snakes-returned-beating-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गए थे कब्जे हटाने, सांपों को देख बैरंग लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गए थे कब्जे हटाने, सांपों को देख बैरंग लौटे
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्री के गांव नौरता में अवैध कब्जे छुड़ाने गया प्रशासनिक अमला निशानदेही के दौरान सांपों को देखकर इस कदर घबरा गया कि उन्होंने निशानदेही के काम को रोक दिया। अधिकारियों ने निशानदेही की जगह पर सांप होने की बात कही। प्रशासन ने कंप्यूटराइज निशानदेही करवाने के लिए बुधवार का दिन रख दिया है। बीडीपीओ राजकुमार प्रशासनिक अमले के साथ अवैध कब्जा छुड़वाने के लिए गए थे।
विज्ञापन
नौरता के ग्रामीणों ने प्रशासन को गांव की पंचायती जमीन से अवैध कब्जा छुड़ाने की शिकायत कर रखी थी और ग्रामीण काफी समय से अधिकारियों के कार्यालय में दस्तक दे रहे थे। मंगलवार को बीडीपीओ की अगुवाई में प्रशासनिक अमला निशानदेही करने लगा। जोहड़ के पास निशानदेही करने वाले कर्मचारी अचानक पीछे हट गए और कहने लगे कि आगे सांप हैं, इतनी बात सुनकर ग्रामीण ताव में आ गए और बोले कि वो खुद फीता पकड़कर निशानदेही करवाने में सहयोग करेंगे लेकिन प्रशासनिक अमला पीछे हट गया। अधिकारियों ने सांप के डर से कंप्यूटराइज निशानदेही करवाने की बात कही और सारा दिन धक्के खाने के बाद भी ग्रामीणों को कंप्यूटराइज मशीन नहीं मिली और मामला अगले दिन पर टल गया।
विज्ञापन
इंद्री के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजकुमार ने कहा कि नौरता गांव में पंचायती जमीन से अवैध कब्जे छुड़वाने के लिए गए थे। निशानदेही करते समय कर्मचारियों के पैरों तले सांप आ गया। इसके कारण निशानदेही को रोकना पड़ा और बुधवार के दिन कंप्यूटराइज निशानदेही करवाई जाएगी।
विज्ञापन