फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Relief in the health sector and hope for an increase in annual expenditure in the Ayushman scheme

Karnal News: स्वास्थ्य क्षेत्र में राहत और आयुष्मान योजना में वार्षिक व्यय वृद्धि की आस

Sun, 25 Jan 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 25 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Relief in the health sector and hope for an increase in annual expenditure in the Ayushman scheme
करनाल। केंद्रीय बजट 2026-27 में स्वास्थ्य क्षेत्र के निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। खासकर मेडिकल उपकरणों और दवाओं पर जीएसटी में राहत, निजी डॉक्टरों के लिए और आयुष्मान भारत योजना में वार्षिक व्यय वृद्धि की आवश्यकता पर जोर दिया। निजी अस्पतालों के स्वास्थ्य चिकित्सकों का कहना है कि अगर बजट में इन पहलुओं को ध्यान में रखा जाए तो मरीजों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा। वहीं, निजी अस्पतालों और डॉक्टरों के लिए आर्थिक राहत और सामाजिक सुरक्षा के इंतजाम से स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। जिला इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देने की मांग की।
विज्ञापन

- मेडिकल उपकरण में घटे जीएसटी

मेडलाइन अस्पताल से एमएस व ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कुमार विभव ने कहा कि मेडिकल उपकरण और दवाओं पर जीएसटी दर में कमी से निजी डॉक्टरों और छोटे अस्पतालों को वित्तीय राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान योजना के लिए बजट में प्रावधान हो ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले।
विज्ञापन


- वित्तीय संसाधन बढ़ाने की जरूरत
श्रीराम चंद्र मेमोरियल अस्पताल के एमडी व फिजिशियन डॉ. कमल चराया ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना को और अधिक टिकाऊ और व्यापक बनाने के लिए बजट का पर्याप्त आवंटन होना चाहिए। जो बकाया है वो मिलना चाहिए। योजना के सुचारू संचालन के लिए सरकार को वित्तीय संसाधन बढ़ाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वार्षिक व्यय बढ़ाना जरूरी
रजत मिमानी अस्पताल से बाल रोग चिकित्सक डॉ. रजत ने कहा कि निजी अस्पताल जो आयुष्मान योजना से जुड़े हैं और संपूर्ण स्वास्थ्य बजट व वार्षिक व्यय बढ़ाना जरूरी है। यदि प्रति अस्पताल खर्च बढ़ेगा, तो अस्पताल बेहतर सेवा और सुविधाएं उपलब्ध करा पाएंगे, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा।


- स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ाएं योजना
रावल अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. नेत्रपाल रावल ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देने से न केवल अस्पतालों को वित्तीय राहत मिलेगी बल्कि मरीजों को भी बेहतर और किफायती इलाज की सुविधा मिलेगी। लोगों को और अधिक लाभ के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में योजनाओं को बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed