फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Relief from humidity due to rain

बारिश से उमस से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 03:09 AM IST
विज्ञापन
Relief from humidity due to rain
करनाल। जिले में रविवार सुबह 32.1 एमएम बारिश हुई। जिससे उमस से राहत तो मिली ही मौसम भी खुशगवार हो गया। लेकिन कुछ स्थानों पर जलभराव से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। मानसून की हवाएं बरकरार रहने के कारण मंगलवार तक जिले में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और बारिश की संभावनाएं बनी रहेंगी। मंगलवार के बाद दो दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। निसिंग, कुंजपुरा, इंद्री, नीलोखेड़ी व तरावड़ी क्षेत्र में धान के कुछ खेतों में अभी भी जलभराव की स्थिति है। यहां निकासी की दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के केवीके स्थित कृषि मौसम सेवा इकाई के अनुसार नमी के साथ बादल बनने व बारिश की स्थिति बनी रहेगी। किसान धान के खेतों में पानी की निकासी का प्रबंध करते रहें। फसलों पर किसी दवा का स्प्रे करने में जल्दबाजी न करें।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. एसके बुंदेला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान सुबह 34.4 डिग्री, दोपहर को 30.2 डिग्री व न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी 95 प्रतिशत व वाष्प दाब 29.7 एमएम रहा। 32.1 एमएम वर्षा दर्ज की गई। जुलाई में अब तक 668.1 एएम वर्षा हुई है। जबकि इस वर्ष अब तक कुल 893.9 एमएम वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरावड़ी। वार्ड आठ की डोडवा बस्ती में बारिश के दौरान रविवार सुबह एक गरीब परिवार का मकान ढह गया। जिससे मकान के अंदर रखा सामान मलबे के नीचे दब गया। गनीमत रही कि जब मकान का कुछ हिस्सा गिरने लगा तो परिवार के लोग बच्चों सहित सकुशल बाहर निकल गए। उनके बाहर निकालते ही मकान की छत नीचे ढह गई।

मकान मालिक गीता व उसके पति प्रभात ने बताया कि बड़ी मुश्किल से उन्होंने मकान बनाया था। मजदूरी करके गुजारा करते हैं। पक्के मकान के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया है। योजना के लिए वे कई महीने से नगरपालिका के चक्कर काट रहे हैं लेकिन लाभ अभी तक नहीं मिला। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed