फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Red Cross Society distributed blankets to 20 needy people

Karnal News: रेडक्रॉस सोसायटी ने 20 जरूरतमंदोें को बांटे कंबल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Red Cross Society distributed blankets to 20 needy people
करनाल। जिला रेडक्रॉस सोसायटी सोसायटी के सचिव कुलबीर मलिक ने अपने सदस्यों के साथ बुधवार रात को शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान नई अनाज मंडी, नमस्ते चौक, आईटीआई चौक, मेरठ रोड, सेक्टर-7, सेक्टर-13 और निर्मल कुटिया चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों की स्थिति का जायजा लिया गया। ठंड से ठिठुरते इन बेसहारा लोगों को देखते हुए रेडक्रॉस टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। लगभग 20 जरूरतमंद व्यक्तियों को गर्म कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर इन लोगों के चेहरों पर राहत की मुस्कान दिखी और उन्होंने रेड क्रॉस टीम का आभार व्यक्त किया। कुलबीर ने लोगों को जिला प्रशासन के संचालित रैन बसेरों के बारे में जागरूक किया। टीम ने खुले में सो रहे कई व्यक्तियों को खुद इन रैन बसेरों तक पहुंचाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed