{"_id":"17e61322f626cca2dafc43ebc7d7c248","slug":"recovered-one-lack-from-blackmailer-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेल करने वाली महिलाओं से एक लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेल करने वाली महिलाओं से एक लाख बरामद
कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 24 Nov 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में गिरफ्तार महिलाओं से तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान एक लाख रुपये नगद बरामद किए हैं।
इस प्रकरण में एक फर्जी लेडी कांस्टेबल और एक टीवी चैनल के रिपोर्टर के शामिल होने का भी खुलासा हुआ है। इन नामों का खुलासा पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी तीनों महिलाओं ने किया है।
तीनों महिलाओं को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई थाना शहर थानेसर में गांव बाखली निवासी नारंग सिंह की शिकायत पर की है।
शिकायतकर्ता का कहना था कि रीना नाम की महिला एवं अन्य ने सलाह मशविरा करके मेरे मोबाइल पर फोन करके बुलाया। वे उसे धोखे से कुरुक्षेत्र के रेलवे रोड स्थित एक मकान में ले गए। यहां शिकायतकर्ता को नशा देकर आपत्तिजनक फोटो खींच लिए।
विज्ञापन
इसके बाद इन्होंने उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसे आपत्तिजनक फोटो मीडिया और इंटरनेट पर जारी करने की भी धमकी दी और उसे ब्लैकमेल करके तीन लाख रुपये हड़प लिए। उल्लेखनीय है कि यह मामला 18 नवंबर को एसपी के संज्ञान में लाया गया था, जिसकी जांच अपराध शाखा को सौंपी गई थी।
इस मामले में जांच के दौरान उप निरीक्षक जगदीश चंद्र की पुलिस टीम ने महिला पुलिस कर्मचारियों की सहायता से तीन आरोपी महिलाओं को काबू किया। तीनों महिलाएं कुरुक्षेत्र शहर की ही रहने वाली हैं।
रिमांड के दौरान आरोपी महिलाओं ने खुलासा किया है कि ब्लैकमेल करने के मामले में फरार एक अन्य महिला रीना उर्फ पिंकी मूल रूप से पटियाला की है और लंबे समय से पिहोवा में रह रही है। बताया गया है कि उसी महिला ने नारंग सिंह को झांसा में देकर पूरे प्रकरण को अंजाम दिया।
वहीं वारदात के समय अपने आप को पुलिस कर्मी बताने वाली महिला मनजीत उर्फ गुरप्रीत पत्नी बलबीर भी पिहोवा की रहने वाली है।
आरोपी महिलाओं ने यह भी बताया कि वारदात के समय जो कैमरामैन मौके पर मौजूद था, वह पेशे से पत्रकार है। एक टीवी चैनल और अखबार के रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे एक स्थानीय अखबार का संपादक भी है। आरोपी पत्रकार, फर्जी महिला कांस्टेबल, एक अन्य महिला आरोपी और उसका पति फरार बताए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में कुछ नाम कई दिन पहले सामने आ गए थे, लेकिन रिमांड के दौरान पत्रकार, फर्जी पुलिस कर्मी तथा एक महिला के पति नाम अब स्पष्ट रूप से सामने आया है।
आरोपी महिला ने रिमांड के दौरान बताया कि रीना उर्फ पिंकी का पति कार चालक तरसेम ही शिकायतकर्ता नारंग के पास गाड़ी लेकर रुपये लेने गया था।