फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ready wheat crop

Karnal News: खेतों में बिछी तैयार गेहूं की फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
ready wheat crop
शुक्रवार देर रात से रुक रुक कर हुई बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वही बरसात के कारण तेज हवा चलने से क्षेत्र के कई गांव में खेतों में पक कर तैयार खड़ी गेहूं की फसल भी बिछ गई है। जिससे किसानों को भारी नुकसान का अंदेशा है। इसके साथ ही बरसात से खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में तीन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। स्थानीय किसान नाथीराम, पवन, राजकुमार, सुखबीर आदि ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल अब तैयार थी और वे कुछ ही दिनों में फसल को मंडी में बिक्री के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बेमौसमी बरसात ने उनकी सभी उम्मीदों पर पानी फेर कर रख दिया। किसानों ने बताया कि तेज हवा के कारण जो फसल खेतों में बिछ गई है, उसकी गुणवत्ता प्रभावित होगी और उसके उत्पादन पर भी असर पड़ेगा, जिससे उन्हें प्रति एकड़ हजारों रुपए का नुकसान झेलना पड़ेगा। वही बारिश के कारण खेतो में कटी पड़ी फसल भी प्रभावित होगी। बारिश के कारण उसमे नमी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed