फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Raw mustard crop lying in the fields, water logging in potatoes

खेतों में बिछी सरसों की कच्ची फसल, आलू में जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Raw mustard crop lying in the fields, water logging in potatoes
202: खराब मौसम के चलते चौगामा गांव के खेत में बिछी सरसों की फसल
करनाल। लगातार बारिश और तेज हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले के कुछ क्षेत्रों में सरसों की फसल खेतों में बिछ गई। वहीं आलू के खेतों में जलभराव होने के कारण फसल खराब होने की आशंका है। इससे परेशान किसान रविवार को बारिश के दौरान भी खेतों से पानी निकालने में जुटे रहे। वहीं बारिश से सड़कों पर जलभराव से शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दस जनवरी से प्राकृतिक हलचल का प्रभाव कम होगा, लेकिन 15 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

आलू के खेतों से कर रहे निकासी
आलू की अगेती किस्म पककर तैयार हो चुकी है। पांच दिन से बारिश के कारण खेतों में जलभराव है। आलू खराब होने का अंदेशा बन गया है। पानी निकासी के इंतजामों में जुटे हुए हैं। इसके अलावा प्याज की रोपाई का कार्य भी 15 दिन लेट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वेदपाल, किसान, चुंडीपुर।
नुकसान के मुआवजे की मांग
बारिश के साथ तेज हवा के कारण क्षेत्र में सरसों की फसल गिर गई है। सरसों में बालियां आ चुकी हैं। कच्ची बालियां होने के कारण फसल गिरने से नुकसान होना तय है। सरकार से नुकसान का सर्वे करवाकर भरपाई की मांग है।

- मंजीत लालर, भाकियू इंद्री खंड अध्यक्ष, गांव चौगामा।
न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर कम
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 14.0 व न्यूनतम 12.45 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी शत-प्रतिशत रही। वाष्प दाब 11.8 एमएम रहा। हवा की औसत गति सुबह 8.7 व दोपहर को 2.8 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शनिवार शाम से रविवार दोपहर बाद तक 24.1 एमएम वर्षा दर्ज की गई। जिले में इस महीने अब तक 54.7 एमएम वर्षा हो चुकी है। पिछले साल नौ जनवरी को अधिकतम तापमान 17.4 व न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस था।
जनवरी में जिले में पिछले वर्षों में वर्षा का आंकड़ा
वर्ष वर्षा
2011 2.2
2012 21.6
2013 64.4
2014 65.0
2015 15.0
2016 00.0
2017 85.0
2018 34.2
2019 28.0
2020 74.4
2021 36.4
मुख्य फसलों का क्षेत्रफल
- जिले में गेहूं का क्षेत्रफल करीब 1.70 लाख हेक्टेयर।
- सरसों का रकबा करीब 6300 हेक्टेयर।
- अगेता आलू का रकबा करीब तीन हजार एकड़।
- गन्ना करीब 13 हजार हेक्टेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed