फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rapid Rail awaits Union Cabinet approval... hope may be fulfilled in March

Karnal News: रैपिड रेल को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार… मार्च में पूरी हो सकती है आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Rapid Rail awaits Union Cabinet approval... hope may be fulfilled in March
मनोहर लाल केंद्रीय मंत्री
गगन तलवार
विज्ञापन


करनाल। नमो भारत काॅरिडोर परियोजना यानी रैपिड रेल के करनाल तक विस्तार के लिए सर्वे के बाद अब केवल केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। मार्च में संसद का सदन है। उम्मीद है परियोजना को मंजूरी मिल जाएगी। धरातल पर इस वर्ष काम शुरू हुआ तो वर्ष 2029 की शुरुआत तक दिल्ली से करनाल तक रैपिड रेल में लोग सफर कर सकेंगे। फिलहाल सर्वे के बाद कागजी प्रक्रिया को पूरा करने में जिला प्रशासन और अन्य विभाग जुटे हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री एवं करनाल के सांसद मनोहर लाल के अनुसार, कैबिनेट की स्वीकृति जल्द हो जाएगी, इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रयास है अगले दो वर्षों में काॅरिडोर पर रेल का संचालन शुरू हो जाए। इसके शुरू होने के बाद दिल्ली से करनाल तक की 136 किलोमीटर की दूरी महज सवा घंटे में तय हो जाएगी, जिसे अभी लोग तीन से साढ़े तीन घंटे में तय करते हैं।
विज्ञापन


परियोजना के तहत सराये काले खां को छोड़कर 17 नए स्टेशन बनाए जाने हैं। करनाल लोकसभा क्षेत्र में करनाल जिले में पांच और पानीपत में चार स्टेशन बनने प्रस्तावित हैं। इन सभी स्टेशनों पर पार्किंग व अन्य सुविधाओं से संबंधित बुनियादी ढांचा भी तैयार किया जाना है। जमीन आवंटित होने के बाद ही स्टेशन के लिए जगह तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जमीन अधिग्रहण के लिए पत्राचार शुरू

रैपिड रेल के करनाल तक विस्तार के लिए नेशनल हाईवे-44 के साथ ही बनने वाले कॉरिडोर को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के विभागों की जमीन ली जाएगी। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि दिसंबर माह में प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। मुख्यालय व केंद्रीय विभागों को पत्र लिखकर स्वीकृति ली जा रही है। अधिग्रहण होने वाली जमीन कुछ राज्य सरकार के विभागों और केंद्रीय संस्थानों के अंतर्गत आती है।



- 2021 में ड्रोन मैपिंग के बाद दोबारा सर्वे

वर्ष 2020 में करनाल तक रैपिड रेल लाने की घोषणा हुई थी। 2021 में ड्रोन मैपिंग कर रूट तय करते हुए एलिवेटेड ट्रैक के लिए पिल्लर, स्टेशन और डिपो बनाने के लिए जगहों को चिह्नित किया गया। इस दौरान जमीन की जांच भी हुई। उस समय बताया गया था कि करनाल जिले में तीन स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके बाद सरकार ने केवल पानीपत तक के लिए अनुमति दी थी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रयास से इसे करनाल तक लाने के लिए दोबारा फिजिबिलिटी सर्वे किया गया।



- खासियत : 160 किमी. की रफ्तार, हर 15 मिनट में ट्रेन

रैपिड रेल की उच्च गति (160 किमी प्रति घंटा) और उच्च आवृत्ति (शुरुआत में हर 15 मिनट में ट्रेन) के साथ सेवाएं संचालित होंगी। निरंतर यात्रा के दाैरान 100 किलोमीटर की दूरी को 45-50 मिनट से कम समय में तय करने में सक्षम है।




- करनाल और पानीपत में बनेंगे स्टेशन

करनाल : करनाल न्यू आईएसबीटी, सेक्टर-7, बाईपास, स्टेशन, घराैंडा, कोहंड

पानीपत : पानीपत सेक्टर-18, पानीपत शहर, आईएसबीटी सिवाह, समालखा



वर्जन

केंद्रीय कैबिनेट से जल्द परियोजना को स्वीकृति मिल जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वीकृति के बाद आगे धरातल पर काम शुरू हो जाएगा। फिलहाल कागजी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। - मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed