{"_id":"65ff6112f3c781c60f015204","slug":"raped-a-minor-karnal-news-c-338-1-kn11001-106767-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नाबालिग से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नाबालिग से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एक गांव की नाबालिग लड़की को गांव का ही युवक दिल्ली घुमाने के बहाने ले गया। जिसके बाद उसे अपने भाई के घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी पीड़ित को गांव की सड़क पर छोड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने घर आकर अपनी मां को आपबीती बताई। जिसके बाद मां ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को बताया कि 20 मार्च की सुबह 10 बजे गांव का ही एक लड़का उसकी 17 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर अपने भाई के घर दिल्ली ले गया और उसके साथ गलत काम किया। जिसमें आरोपी के भाई व भाभी ने भी साथ दिया। आरोपी उसे अगले दिन गांव की सड़क पर छोड़कर चला गया। जिसके बाद उसकी बेटी घर पहुंची और रोते हुए आपबीती बताई।