{"_id":"697fc108311e0460e8084129","slug":"ranbir-hooda-remembered-on-his-death-anniversary-karnal-news-c-18-knl1018-836601-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रणबीर हुड्डा को पुण्यतिथि पर किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रणबीर हुड्डा को पुण्यतिथि पर किया याद
Mon, 02 Feb 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को कांग्रेस सेवा दल ने उन्हें याद करते हुए नमन किया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। जिला प्रधान अनिल शर्मा, पार्षद पप्पू लाठर, प्रदेश महासचिव जसबीर पान्नू व ग्रामीण जिला प्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि उनका जीवन देश सेवा को समर्पित रहा। रणबीर हुड्डा स्वतंत्रता सेनानी, युग प्रवर्तक और भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे। इस अवसर पर जिला महासचिव गुरमीत सिंह, प्रदेश सचिव बलजीत चौहान, प्रदेश महासचिव सुनीता रानी, जिला महिला प्रधान हरदीप कौर, सलाहकार अशोक जैन आदि माैजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन