फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Raja Veer Vikramjit Khanderao staging fairy song

Karnal News: राजा वीर विक्रमाजीत खंडेराव परी सांग का मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Raja Veer Vikramjit Khanderao staging fairy song
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से नई अनाज मंडी में राजा वीर विक्रमाजीत खंडेराव परी हरियाणवी सांग का मंचन किया गया। जिसमें कलाकारों ने दर्शाया कि हंसों के जोड़े को 12 साल का बनवास हो जाता है। वह 12 साल वीर विक्रमाजीत के राज्य में बिताते हैं। जब वे वापस अपने वतन को जाते हैं तो इंद्रपुरी में इंद्र उनसे उनकी हंसिनी रख लेते हैं।
वह चेतावनी देते हैं कि राजा विक्रमजीत अगर दूसरों के दुख-दर्द के बदले अपनी जान कुर्बान करने वाला है तो आए और हंसिनी छुड़ाकर ले जाए। यह बात सुनकर वीर विक्रमाजीत राजपाट छोड़कर चल पड़ता है। राजा वीर विक्रमाजीत एक तबला वादक बनकर इंद्र की सभा में जाता है और तबला बजाता है। इंद्र महाराज खुश होते हैं और राजा वीर विक्रमाजीत खंडेराव परी और हंसिनी को छुड़ा लेते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान 15 जरूरतमंद कन्याओं की शादी करवाई गई। मौके पर समाजसेवी रम्मल शर्मा, रणधीर सिंह बसताड़ा, राज सिगला, धीरज भाटिया, दीपक शर्मा, कुलदीप कैमला, डॉ. रमेश शर्मा, देवेंद्र धीमान, हरी राम शर्मा, अशोक भटनागर, देवेंद्र धीमान व शुभम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed