{"_id":"691a348a86b61b195f06e588","slug":"raja-karan-academy-team-defeated-khalsa-academy-3-2-karnal-news-c-18-knl1008-782064-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राजा कर्ण अकादमी ने टीम ने खालसा अकादमी को 3-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राजा कर्ण अकादमी ने टीम ने खालसा अकादमी को 3-2 से हराया
विज्ञापन
ऑल इंडिया महिला हॉकी अकादमी चैंपियनशिप अपनी टीम के खिलाड़ी को बॉल पास करती खालसा टीम की खिलाड़ी
करनाल। कर्णनगरी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में तीसरी ऑल इंडिया महिला हॉकी अकादमी चैंपियनशिप के दूसरे दिन पहला मुकाबला राजा कर्ण हॉकी अकादमी और खालसा हॉकी अकादमी के बीच हुआ। मेजबान टीम ने खालसा हॉकी अकादमी को 3-2 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। दूसरे मैच में नवल टाटा हॉकी अकादमी ने गुजरात की टीम को 2-1 से हराया।
प्रतियोगिता में देशभर की हॉकी अकादमी से जूनियर व सब जूनियर कैटेगरी की 32 टीमें भाग ले रही हैं। कर्ण स्टेडियम के हॉकी कोच बृजभूषण ने बताया कि इस राष्ट्रीय अकादमी प्रतियोगिता में देशभर की बेहतरीन अकादमियों से टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। नेशनल अकादमी प्रतियोगिता 23 नवंबर तक चलेगी। जूनियर व सब जूनियर कैटेगरी के चार फाइनल मुकाबले होंगे। विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
ललिता कोच ने बताया कि सोमवार को सभी खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। 18 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक जूनियर वर्ग के सात मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त अकादमी के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। चैंपियनशिप 23 नवंबर तक चलेगी। चैंपियनशिप को देखने के लिए लिए कोई शुल्क नहीं है। आयोजन में कोच नवीन का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणाम
घुम्मनहेड़ा हॉकी अकादमी ने तमिलनाडु हॉकी अकादमी को 16-0 से हराया
पंजाब हॉकी अकादमी ने वादीपति राजा हॉकी अकादमी को 16-0 से हराया
सिटीजन हॉकी इलेवन ने हॉकी फैमली बढ़खालसा को 3-0 से हराया