फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   rainfall in karnal, electricity cut, water overflow, karnal

दर्जनों फीडरों की बत्ती गुल, शहर में जलभराव

Fri, 12 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 12 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
rainfall in karnal, electricity cut, water overflow, karnal
जलभराव - फोटो : अमर उजाला

पिछले दो दिनों से हो रही बारिश जिले के लोगों के लिए राहत और आफत दोनों साबित हुई है। गुरुवार को हुई 15 एमएम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है और धान के खेतों में पानी जमा होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं दूसरी ओर बारिश की बूंदों से बिजली लाइनों में आए फाल्ट से शहर के करीब आधा दर्जन फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे शहर के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना पड़ा।

विज्ञापन


बरसात का पानी स्टेडियम में जमा होने से स्टेडियम में चल रही स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में भी खलल पड़ा है। जिला प्रशासन की ओर से कालीदास रंगशाला व पंचायत भवन के ग्राउंड में विद्यार्थियों की रिहर्सल करवाई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो बारिश का यह सिलसिला अगले 24 घंटों तक जारी रहने का अनुमान है। मंगलवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अभी तक जारी है, जिले में पिछले दो दिनों में करीब 23.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। शहर में लगातार हुई बारिश के चलते शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर जमा पानी से निकलने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश के चलते लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इससे शहर में बिजली की खपत में भी कमी आई है।
विज्ञापन

 
जिले में प्रतिदिन 40 लाख यूनिट बिजली की खपत कम
मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में गिरावट के साथ ही जिले में बिजली की खपत में भी प्रतिदिन 40 लाख यूनिट की गिरावट आई है। गर्मी के चलते शहर में बिजली की औसतन खपत 1.35 करोड़ यूनिट थी, जो अब 95 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। हालांकि, बिजली की खपत में कमी का कारण फीडरों पर लगातार आ रहे फाल्ट बताया जा रहा है। वीरवार को भी शहर के बलड़ी फीडर, अल्फा सिटी फीडर, सीएसएसआरआई और खरकाली फीडर पर घंटो तक बिजली कट रहा। इससे शहर की दर्जनों कॉलोनियों को बिजली के बिना परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में जलभराव से स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में पड़ा खलल
स्वतंत्रता दिवस को लेकर कर्ण स्टेडियम में चल रही तैयारियां बारिश की वजह से प्रभावित हुई हैं। प्रशासन को रिहर्सल के लिए मजबूरन कालीदास रंगशाला व पंचायत भवन के ग्राउंड में छात्रों की रिहर्सल करवानी पड़ रही है। बारिश ने खेल विभाग के दावों की भी पोल खोल दी है। स्टेडियम में सुविधाओं के अभाव में जूझते खिलाड़ियों व खेल विभाग की अनदेखी का पर्दा उठाया है। कर्ण स्टेडियम में लड़कियों के लिए शौचालय की व्यवस्था न होना भी एक बड़ा सवाल है। लेकिन प्रशासन व खेल विभाग का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।


जिले के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश
शहर में जहां बारिश की रफ्तार धीमी रही है, वहीं घरौंडा, इंद्री और असंध में बादल जमकर बरसे हैं। इससे उन क्षेत्रों की ज्यादातर कॉलोनियों में जलभराव होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बरसाती सीजन से पहले पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न करने पर लोगों ने रोष जताया है। घरौंडा रेलवे अंडर पास में अत्यधिक पानी जमा होने से कई वाहन फंस गए। यात्रियों को मजबूरन धक्का मारकर वाहनों को बाहर निकालना पड़ा। अंडर पास से पानी निकासी की व्यवस्था न करने पर लोगों ने नपा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed