फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rain wreaks havoc, roofs of three houses collapse...wall of one collapses

Karnal News: बारिश का कहर, तीन मकानों की छत गिरी...एक की दीवार

Thu, 04 Sep 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 04 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rain wreaks havoc, roofs of three houses collapse...wall of one collapses
126... इंद्री गांव कलसौरा  में बल्ली के सहारे रोकी गई छत्त की कंडियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



इंद्री। यमुना के उफान के साथ बारिश भी आफत बनी हुई है। बारिश के कारण इंद्री के गांव कलसौरा में तीन घरों की छत गिर गई। एक घर की दीवार ढह गई। बंती देवी छत का मलबा गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। घरों का सारा सामान टूट गया।
कलसौरा निवासी नरेश ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण मंगलवार देर रात उनके घर की छत गिर गई। छत के मलबे की चपेट में आने से उनकी माता बंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। रात में बारिश के कारण उन्हें अस्पताल भी नहीं ले जा पाए। बुधवार सुबह वह मां को इलाज के लिए इंद्री नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। मौके पर मौजूद डाॅक्टर ने माता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें करनाल के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। करनाल में डाॅक्टरों ने माता को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। माली हालत को देखते हुए उन्होंने अपनी माता को करनाल के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया है।
विज्ञापन


छत गिरी, बाल-बाल बचे
कलसौरा गांव के ही रहने वाले संदीप के घर में एक कमरे की छत और दीवार ढहने से सारा सामान टूट गया। गनीमत रही कि कमरे में सोए परिजन बच गए। संदीप की पत्नी शिमला ने बताया कि देर रात अचानक शोर सुनकर उनकी नींद खुली तो देखा कि घर के एक ओर की दीवार गिर गई है। जैसे ही अपने बच्चों को लेकर कमरे से निकलीं तो छत का एक हिस्सा नीचे गिर गया। समय रहते अगर बच्चों को नहीं निकाला जाता तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची छत भी ढह गईगांववासी सुनीता ने बताया कि बारिश के कारण उनके घर की कच्ची छत ढह गई। सामान का काफी नुकसान हुआ है। सुनीता ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत को पक्का कराने के लिए अनुदान राशि के लिए प्रार्थनापत्र दिया था जिसकी पहली किस्त के रूप में 45 हजार रुपये मिल गए थे। साठ हजार रुपये की दूसरी किस्त जारी करवाने के लिए उन्हें कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं। दूसरी किस्त अभी आई भी नहीं थी कि घर की छत ही गिर गई।


छत को बल्ली का सहाराकलसौरा निवासी बल्लो देवी ने बताया कि मंगलवार की रात तेज बारिश में उनके कच्चे घर की दीवार गिर गई। छत गिरने की स्थिति में पहुंच गई है। लकड़ी की बल्ली के सहारे छत को सहारा दिया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके पति बीमार रहते हैं। ऐसे में घर की माली हालत बहुत खराब है। घर कच्चा है और इसकी मरम्मत के लिए पैसे तक नहीं हैं।

126... इंद्री गांव कलसौरा  में बल्ली के सहारे रोकी गई छत्त की कंडियां। संवाद

126... इंद्री गांव कलसौरा  में बल्ली के सहारे रोकी गई छत्त की कंडियां। संवाद

126... इंद्री गांव कलसौरा  में बल्ली के सहारे रोकी गई छत्त की कंडियां। संवाद

126... इंद्री गांव कलसौरा  में बल्ली के सहारे रोकी गई छत्त की कंडियां। संवाद

126... इंद्री गांव कलसौरा  में बल्ली के सहारे रोकी गई छत्त की कंडियां। संवाद

126... इंद्री गांव कलसौरा  में बल्ली के सहारे रोकी गई छत्त की कंडियां। संवाद

126... इंद्री गांव कलसौरा  में बल्ली के सहारे रोकी गई छत्त की कंडियां। संवाद

126... इंद्री गांव कलसौरा  में बल्ली के सहारे रोकी गई छत्त की कंडियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed