{"_id":"65d3d229d14c05e380062754","slug":"railway-road-link-road-to-namdarpur-damaged-people-worried-karnal-news-c-246-1-sknl1022-114334-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रेलवे रोड से नमदारपुर का लिंक मार्ग क्षतिग्रस्त, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रेलवे रोड से नमदारपुर का लिंक मार्ग क्षतिग्रस्त, लोग परेशान
विज्ञापन
रेलवे रोड से नमदारपुर का लिंक मार्ग क्षतिग्रस्त, लोग परेशान
सरस्वती नगर। रेलवे रोड से नमदारपुर गांव निकल रहा लिंक मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोग परेशान हैं। आरोप है कि संबंधित विभाग भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
क्षेत्रवासी सिमरनजीत सिंह, अमनदीप, गुलजार सिंह, सर्जित सिंह ने बताया कि गांव में काफी सैनिक परिवार समेत रहते हैं। गांव के लोगों को तहसील, बीडीपीओ व अस्पताल सहित अधिकांश सरकारी व अन्य कामों के लिए सरस्वती नगर जाना पड़ता है, लेकिन रेलवे रोड से गांव तक लिंक मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आने-जाने में असुविधा हो रही है। मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत है। इस संबंध में शिकायत भी दी गई थी पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों की मांग है कि मार्ग को दुरुस्त कराया जाए।
-- -- -- -- -- -- --