{"_id":"69baf199aaa5e27d0203d414","slug":"railway-parking-charges-will-be-applicable-from-today-karnal-news-c-18-knl1018-867776-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रेलवे पार्किंग में आज से लगेगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रेलवे पार्किंग में आज से लगेगा शुल्क
विज्ञापन
राम सारस्वत
करनाल। शहर के रेलवे स्टेशन पर अब तक नि:शुल्क संचालित हो रही पार्किंग में वीरवार से शुल्क लिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने पार्किंग का ठेका उठा दिया है।
पहले भी इस पार्किंग का ठेका उठाया गया था। नुकसान होने के चलते ठेकेदार 3 माह बाद ही ठेकेदार इस पार्किंग को छोड़ कर चला गया था। 2400 रुपये प्रतिदिन में ठेका था। इस बार यह ठेका 1450 रुपये प्रति दिन में नए ठेकेदार को दिया गया है।
अब जो यात्री सुबह वाहन खड़ा कर शाम को लौटते हैं उन्हें 6 से 24 घंटे की श्रेणी के अनुसार शुल्क देना होगा। हालांकि रेलवे प्रशासन ने मासिक पास की सुविधा भी उपलब्ध कराई है, जिससे नियमित यात्रियों को कुछ राहत मिल सकती है। कार चालकों के लिए 1500 रुपये मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि मोटर साइकिल/स्कूटर के लिए 400 रुपये मासिक तय किए गए हैं। साइकिल चालकों के लिए भी न्यूनतम दरें तय की गई हैं।
-- --
व्यवस्था में होगा सुधार
मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक विनोद धीमान का कहना है कि शुल्क आधारित पार्किंग व्यवस्था लागू करने का उद्देश्य स्टेशन परिसर में अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों पर नियंत्रण पाना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। उनके अनुसार ठेका प्रणाली लागू होने से पार्किंग स्थल पर निगरानी बेहतर होगी और अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
-- -
एक सशुल्क पार्किंग पहले से
रेलवे स्टेशन परिसर में दो पार्किंग बनी हुई हैं। ऐसे में एक पार्किंग पर पहले से ही शुल्क लगता है। अब तक नि:शुल्क चल रही दूसरी पार्किंग में रोजाना 70 से अधिक वाहन खड़े हुआ करते थे।
-- -
पार्किंग का पूरा शुल्क विवरण
समयावधि
साइकिल (रु.)
मोटर साइकिल/स्कूटर (रु.)
कार (रु.)
0 से 6 घंटे
3
10
25
6 से 24 घंटे
5
20
100
मासिक शुल्क
50
400
1500