फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Raids in the city and freed 16 children from child labor

शहर में छापामारी कर 16 बच्चों को बाल श्रम से कराया मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
Raids in the city and freed 16 children from child labor
सहायक श्रम आयुक्त नरेंद्र कुमारी के नेतृत्व में बुधवार को शहर में छापा मारकर विभिन्न प्रतिष्ठानों में बाल श्रम के मामले पकड़े गए हैं। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन व एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था की ओर से चलाए जा रहे ‘न्याय तक पहुंच’ प्रोजेक्ट के तहत संयुक्त टीम ने शहर में अलग-अलग जगहों पर बाल मजदूरी कर रहे बच्चों की पहचान की। इसके तहत ऑटोमोबाइल वर्कशॉप सहित अन्य जगहों से 16 बच्चों को मुक्त करवाया गया।
विज्ञापन

बाल श्रम के मामले पकड़ने के लिए सहायक श्रम आयुक्त के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें बाल कल्याण समिति की सदस्य निरूपमा, रोहतास वर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई से गुरमति, प्रदीप श्योराण, चाइल्ड हेल्पलाइन से सरोज, सुमन, एएसआई नमन अहलावत, पूर्व सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मान, एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था करनाल इकाई के कानूनी अधिकारी राम पंडित, रामेश्वर दास, रामफल, बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य समन्वयक गजेंद्र नौटियाल व पुनीत शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन

टीम ने सेक्टर चार ट्रक यूनियन, गोशाला रोड, पुरानी अनाज मंडी व मीरा घाटी से पुरानी अनाज मंडी के स्थानों पर निरीक्षण कर बच्चों को बाल मजदूरी करते हुए पाया था। जिसके बाद ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम की ओर से बाल श्रम में लिप्त लोगों पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीडी ऑफ इंडिया करनाल संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मान ने कहा कि कोरोना काल में बच्चों की ट्रैफिकिंग और बाल श्रम बढ़ा है। इस कदम से बाल मजदूरी को रोकने व बच्चों के भविष्य को संवारने के प्रयासों को बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed