{"_id":"60ff26938ebc3e585935a5b4","slug":"raid-on-spa-centre-one-girl-and-four-boys-arrest-karnal-news-knl778580200","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर पर छापा, एक युवती और चार युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पा सेंटर पर छापा, एक युवती और चार युवक पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। शहर के एक मसाज पार्लर (स्पा सेंटर) पर पुलिस ने देर रात गलत काम होने की आशंका के चलते छापा मारकर एक युवती और चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गोपनीय सूचना पर सेक्टर 32-33 व महिला थाना पुलिस ने एक साथ सेक्टर 7 स्थित मसाज पार्लर पर सोमवार रात्रि करीब दस बजे छापा मारा तो वहां मसाज पार्लर का शटर बंद मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के दावे के बाद पुलिस ने शटर तुड़वाया तो उसके अंदर एक युवती व चार युवक निकले। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है। सभी को थाने ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के साथ-साथ मसाज पार्लर संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 7 स्थित मसाज पार्लर पर गलत काम हो रहा है। कुछ देर पहले ही एक लड़का व एक लड़की साथ-साथ मसाज पार्लर के अंदर गए हैं और उसके बाद शटर को बंद कर लिया गया है। पुलिस ने छापा मारा तो शटर बंद था। महिला थाना प्रभारी ने काफी देर तक शटर खटखटाया और बाहर आने को कहा लेकिन शटर नहीं खोला गया। आखिरकार कारीगर को बुलाकर शटर तोड़ा गया। पुलिस अंदर घुसी तो वहां अंधेरा था। टार्च की रोशनी में देखा तो एक युवती और चार युवक मिले। सभी अपना चेहरा ढके हुए थे। कार्रवाई के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। पार्षद भी पहुंच गए। पुलिस ने भी माना कि इतनी रात को मसाज पार्लर के अंदर युवकों व युवती की मौजूदगी गलत कार्य की ओर इशारा कर रही है।
पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि सेक्टर सात में सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने मसाज सेंटर पर कार्रवाई की है। एक युवती व चार युवक मिले हैं। मामला दर्ज कर मामले की निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।