फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rahul won bronze medal in basketball

Karnal News: बास्केटबॉल में राहुल ने जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Rahul won bronze medal in basketball
170.... मैडल विजेता राहुल व उसके पिता को सम्मानित करते विद्यालय प्रबंधन।
असंध। पांडिचेरी में आयोजित 38वीं यूथ नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी राहुल ने कांस्य पदक जीत कर प्रदेश और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इससे परिवार में भी खुशी का माहौल है। खेल विभागाध्यक्ष बजिन्दर राणा ने बताया कि 38वीं यूथ नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप पांडिचेरी में नौ से 15 अप्रैल तक आयोजित हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राहुल पुत्र ने हरियाणा की टीम के लिए कांस्य पदक जीता। राहुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विवेकानंद विद्या निकेतन से प्राप्त की है, जिससे विद्यार्थियों में प्रोत्साहन बढ़ा है। इस खुशी को राहुल के माता-पिता के साथ सांझा करने और उनको सम्मानित करने के लिए विद्यालय की स्पोर्ट्स टीम के राहुल के घर पहुंची। राहुल के घर पहुंच कर प्रधानाचार्य ने उसके पिता को नोटों की माला पहनाकर उसे शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

राहुल के पिता सुरेश टूर्ण ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने पुत्र राहुल व विद्यालय को दिया। अपने घर पर विद्यालय की तरफ से आई टीम द्वारा सम्मान पाकर परिवार ने बहुत गर्व महसूस किया। प्रधानाचार्य कृष्ण भट्ट ने कहा कि इस क्षेत्र में हमारा विद्यालय चहुंमुखी विकास की शिक्षा प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर है और ऐसे छात्रों को इससे भी बड़ी प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अवसर पर राहुल के परिवार के सदस्यों के साथ विद्यालय की टीम मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed