{"_id":"63b9991e03bedf7976002af0","slug":"rahul-gandhi-watched-haryana-punjab-kabaddi-match-during-bharat-jodo-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: राहुल गांधी ने पांच मिनट तक देखा कबड्डी मैच, हरियाणा ने पंजाब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: राहुल गांधी ने पांच मिनट तक देखा कबड्डी मैच, हरियाणा ने पंजाब को हराया
Sat, 07 Jan 2023 09:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 07 Jan 2023 09:39 PM IST
सार
करनाल में हरियाणा और पंजाब के महिला व पुरुष खिलाड़ियों का कबड्डी मैच आयोजित किया गया। हरियाणा के छोरो ने नौ अंकों, छोरियों ने चार अंकों से पंजाब के खिलाड़ियों को हराया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी कबड्डी मैच देखने के लिए पहुंचे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस की ओर से हरियाणा के करनाल के कंबोपुरा गांव में हरियाणा और पंजाब के महिला व पुरुष खिलाड़ियों का कबड्डी मैच आयोजित किया गया। मैच दोपहर को शुरू हुआ। हरियाणा के खिलाड़ियों ने पंजाब के खिलाड़ियों को हराकर दोनों मैच जीत लिए।
विज्ञापन
इस दौरान यहां एक मंच भी बनाया गया था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शाम 4:13 बजे पहुंचे। उन्होंने पांच मिनट तक मैच देखा और 4:18 बजे हाथ हिलाकर खिलाड़ियों व दर्शकों से विदा ली। इससे पहले आयोजकों की ओर से उन्हें गदा भेंटकर सम्मानित किया गया। मैच देखने के लिए राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा, गीता भुक्कल, शमशेर सिंह गोगी, रणदीप सुरजेवाला आदि नेता भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
कबड्डी में हरियाणा की महिला खिलाड़ियों ने पंजाब की खिलाड़ियों को चार अंकों से हराया। वहीं हरियाणा के लड़कों ने पंजाब के लड़कों को नौ अंकों से हराया। लोगों ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। विजयी टीमों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट कैचर को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने बस पर चढ़कर उतारे कपड़े
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान टोल टैक्स से कुछ मीटर पहले चार से पांच बसें खड़ी थी। वहीं राहुल गांधी के आने की खुशी में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अपने ऊपर के कपड़े उतार दिए और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं राहुल गांधी ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।