फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   raging against china

चीन के िखलाफ भड़के

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
raging against china
देश की सीमा पर भारतीय जवानों के शहीद होने पर चीन के खिलाफ पूर्व सैनिकों में उबाल आ गया है। उन्हाेंने चेतावनी दी है कि वह 1962 के भारत को भूल जाए। क्योंकि अब उसे धूल चटा देेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन राष्ट्रीय सैनिक संघ (मोदी सैन्य संगठन) के अध्यक्ष आरएस चौहान ने कहा कि वर्तमान संदर्भ में 1947 से 2020 तक अब भारतीय सेनाएं दुनिया की किसी भी सेना को टक्कर देने में सक्षम हैं। हमारे सुप्रीम कमांडर देशभक्त हैं। प्रधानमंत्री ने चीएफ ऑफ डिफेंस सर्विस बनाने का सबसे सूझबूझ वाला काम किया। इससे सेनाओं का किसी भी युद्ध के लिए तालमेल मजबूत हुआ है। आज हमारे पास आधुनिक हथियार हैं। हमारी सेनाएं आज जितनी सशक्त हैं पहले नहीं थी। यदि चीन व पाकिस्तान एक साथ भी युद्ध कर लें तो भी दोनों सीमाओं पर भारत इन्हें धूल चटा देगा। पाकिस्तान हमारे सामने 24 घंटे भी नहीं टिक सकता।
विज्ञापन

1962 में करनाल के 11 जवानों ने दी थी कुर्बानी
भारत-चीन के बीच युद्ध में 21 नवंबर 1962 को करनाल जनपद के खेड़ी सर्फअली गांव के 11 जवान एक ही दिन में शहीद हो गए थे। भारत माता की रक्षा करते हुए उन्होंने चीनी सैनिकों से लोहा लिया और वतन की खातिर कुर्बानी दी। पूर्व सैनिक कहते हैं कि 1962 में भी हिंदी-चीनी भाई-भाई का राग अलापा गया था लेकिन चीन ने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया। चौहान ने कहा कि 1962 में भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाई थी। सेना के पास हथियार नहीं थे लेकिन अब हालात बदल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed