फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Quarrel over hammering a nail into the wall

Karnal News: दीवार में कील ठोकने पर झगड़ा

Wed, 29 Oct 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 29 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Quarrel over hammering a nail into the wall
घरौंडा। वार्ड नंबर-13 में मंगलवार को दीवार में कील ठोकने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट में एक पक्ष के पति-पत्नी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर अवस्था में दो को करनाल के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। वार्ड नंबर 13 निवासी एक परिवार अपने घर पर बाबा खाटू श्याम का जागरण आयोजित करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान टेंट लगाने के लिए उन्होंने पास में रहने वाले दूसरे पक्ष की दीवार में कील ठोकनी शुरू की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोग घर के अंदर से लाठी-डंडे लेकर बाहर आ गए और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में पवन, उसकी पत्नी रानी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed