फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Protest lasting over three and a half hours; slogans raised against the Union Minister, MLA, and police.

Karnal News: साढ़े तीन घंटे से अधिक प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री, विधायक और पुलिस के खिलाफ गूंजे नारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Protest lasting over three and a half hours; slogans raised against the Union Minister, MLA, and police.
लघु सचिवालय के बा​हर खड़े पर बैठे रोड़ समाज के प्रदशाध्यक्ष बलकार सिंह के साथ बैठकर बात करते डी
करनाल। हर्ष-बीरबल मुठभेड़ प्रकरण की न्यायिक जांच के लिए सोमवार को रोड़ समाज ने साढ़े तीन घंटे से अधिक प्रदर्शन किया। रोड़ भवन से लेकर लघु सचिवालय तक निकाले गए मार्च में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विधायक जगमोहन आनंद और पुलिस के खिलाफ नारे लगाए गए।
विज्ञापन

लघु सचिवालय पर करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रधान बलकार सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पहुंचे एसडीएम देवेंद्र शर्मा को समाज के लोगों ने ज्ञापन देने से मना कर दिया। वह वापस चले गए। बाद में डीसी डॉ. आनंद शर्मा, एसडीएम, दो डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल कई लोगों के हाथ में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का बैनर था। इसमें केंद्रीय मंत्री के एक हाथ में कुल्हाड़ी व दूसरे हाथ में एके-47 बंदूक दिखाई गई थी। लोगों ने सरकार, केंद्रीय मंत्री व विधायक जगमोहन आनंद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक के इस्तीफे की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन

प्रधान के खिलाफ भी उठी आवाज, आज ही निर्णय की मांग के लगे नारे
प्रधान बलकार सिंह प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने लघु सचिवालय में जाने से पहले मांगों पर समाधान न होने पर 30 अगस्त को सीएम के घेराव की बात कर गए थे। इस पर समाज के कुछ लोग खिलाफ हो गए। उनका कहना था कि प्रधान अपने स्तर पर आगे का निर्णय क्यों ले रहे हैं। सुबह आज ही मांगों पर निर्णय की बात कह रहे थे तो आज ही समाधान होना चाहिए। इस संबंध में नारे भी लगे। इस पर निर्मल स्टोंडी और अन्य पदाधिकारियों ने समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस, ट्रैक्टर, जीप और कारों से पहुंचे लोग
प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रोड़ समाज के लोग ट्रैक्टर, जीप और कारों से पहुंचे। समाज के लोगों की ओर से संचालित एक एंबुलेंस भी लाई गई। इसमें लगे एड्रेसल सिस्टम से नारे लगाए गए। लोगों के लिए ठंडे पानी, पेय पदार्थ और खाने का इंतजाम किया गया था।


विधायक करनाल से बाहर... उखाड़ा बोर्ड, फोटो पर लगाया काला झंडा
विधायक जगमोहन आनंद ने सोशल मीडिया के माध्यम से रविवार रात को ही दो दिन करनाल से बाहर निजी कार्य से बाहर होने की पोस्ट डाल दी थी। इस बात पर भी नारे लगे। लोगों ने सेक्टर-13 मार्ग पर लगा विधायक आवास का बोर्ड उखाड़ दिया। एक निजी संस्था के कार्यक्रम के बोर्ड में विधायक की फोटो पर काला झंडा गाड़ दिया गया।
टाइमलाइन
सुबह 10:00 बजे : प्रधान बलकार सिंह ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की, नारेबाजी
सुबह 11:30 बजे : रोड़ भवन से सेक्टर-12 की ओर कूच।
दोपहर 12:20 बजे : भगवान परशुराम चौक पर सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी।
दोपहर 12:35 बजे : लघु सचिवालय चौक पर पहुंचे।
दोपहर 12:45 बजे : हाईवे पर जाने की कोशिश, डीएसपी ने बैरिकेड लगवाए।
दोपहर 12:50 बजे : ट्रैफिक में घुसे प्रदर्शनकारी युवा।
दोपहर 01:05 बजे : लघु सचिवालय पर दरी बिछाकर धरना दिया।
दोपहर 01.35 बजे : डीसी आनंद शर्मा धरने पर पहुंचे।

लघु सचिवालय के बाहर खड़े पर बैठे रोड़ समाज के प्रदशाध्यक्ष बलकार सिंह के साथ बैठकर बात करते डी

लघु सचिवालय के बाहर खड़े पर बैठे रोड़ समाज के प्रदशाध्यक्ष बलकार सिंह के साथ बैठकर बात करते डी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed