फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Protest against breaking the wall, warning to flee

Karnal News: दीवार तोड़ने का विरोध, पलायन करने की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Protest against breaking the wall, warning to flee
121...रोष व्यक्त करते सेक्टर 33 एवेन्यू के लोग। स्वयं
- सेक्टर-33 एवेन्यू के बाशिंदे बोले- प्राइवेट बिल्डर ने उनकी कॉलोनी की दीवार तोड़ी तो बढ़ सकता है अपराध
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। प्राइवेट बिल्डर की ओर से सेक्टर-33 एवेन्यू की दीवार तोड़े जाने के विरोध में रविवार को यहां रहने वाले 100 परिवार भड़क गए। लोगों ने प्राइवेट बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी दीवार तोड़ी गई तो 33 एवेन्यू में रहने वाले सभी परिवार पलायन कर देंगे। प्रदर्शन कर रहे सेक्टर 33 एवेन्यू रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजीव वर्मा, महासचिव कीर्ति कुमार शर्मा, मनोज राणा, डाॅ. प्रदीप, अनिल मलिक, सुनील अरोड़ा, मंजू बंसल, सरोज राणा, निर्मला शर्मा, डॉ. चारु ने बताया कि उनकी 33 एवेन्यू के पीछे फूसगढ़ की तरफ एक प्राइवेट बिल्डर ने काॅलोनी काटी है। जिसका रास्ता बुढ़ाखेड़ा से फूसगढ़ की ओर लगता है। नक्शे में भी यही रास्ता है लेकिन बिल्डर सांठ-गांठ से उनकी सेक्टर 33 एवेन्यू की दीवार तोड़कर उसमें से अपनी कॉलोनी का रास्ता बनाना चाहता है।
यहां से उनकी प्राइवेट कॉलोनी का रास्ता ही नहीं है। सेक्टर 33 एवेन्यू एक निजी संपत्ति हो चुकी है। इसके सभी दस्तावेज उनके पास हैं। वहां के लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए कॉलोनी की चहारदीवारी का निर्माण कराया है। उनकी काॅलोनी का एक ही गेट बना है। जिसमें वे सुरक्षित रहते हैं। जबकि प्राइवेट बिल्डर मनमानी कर रहा है। वह अवैध तरीके से हर रोज किसी न किसी को दीवार तोड़ने के लिए भेज रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग है कि उनकी दीवार को टूटने से बचाएं और बिल्डर ने जो नक्शे में रास्ता पास कराया है वहीं से उसे रास्ता दिया।
विज्ञापन



अपराध बढ़ा तो कौन होगा जिम्मेदार



कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि उनकी इस काॅलोनी में रहने वाले सभी परिवार आपस में अच्छे से एक दूसरे को जानते हैं। उनकी काॅलोनी में आने जाने का एक ही रास्ता बनवाया है। उस पर गेट भी लगा है। दिन-रात के लिए चौकीदार भी रहता है। चारों तरफ दीवार है। जिससे वे सुरक्षित हैं। अगर बिल्डर उनकी दीवार को तोड़कर रास्ता बना लेता है तो यहां से अनजान लोगों का आना-जाना हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन












मामला संज्ञान में आ चुका है। इसके बारे में रविवार को ही पता चला है। सोमवार को कार्यालय जाते ही इस मामले की तफ्तीश की जाएगी। किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।
- गुंजन वर्मा, डीटीपी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed