फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   procession on sub station

चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे ग्रामीण

Sat, 14 Sep 2013 11:40 PM IST
असंध
असंध Updated Sat, 14 Sep 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
procession on sub station
गांव मूंड में निर्माणाधीन 220 केवी विद्युत उपकेंद्र में 33 केवी सब स्टेशन के पहले निर्माण की मांग पर ग्रामीण चौथे दिन भी डटे रहे। लगातार चौथे दिन भी तालाबंदी के बीच एकत्रित प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने विद्युत निगम, विधायक, प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष का इजहार किया। ग्राम पंचायत का कहना है कि निगम की तरफ ग्राम पंचायत की साढ़े तीन करोड़ की राशि बकाया है, जिसके भुगतान में हो रही देरी से भी ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन


इन दोनों मुद्दों का समाधान होने तक गांव वाले आगे निर्माण कार्य नहीं होने देने की जिद्द पर अड़े हैं। मौके पर ग्रामीण मुनीष, रिसाल सिंह, सत्यवान मंडोत्रा, संजय, सतबीर, रायचंद, ओमप्रकाश, शेर सिंह, महासिंह, विनोद, महेंद्र, मोहन, पवन, सोनू, सुभाष, नसीब, पप्पू व मोहन सिंह ने बताया कि निगम को 220 केवी पावर स्टेशन निर्माण की जल्दी है लेकिन सब स्टेशन के निर्माण की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों को शक है कि सरकार व निगम 33 केवी उपकेंद्र का निर्माण ही नहीं करवाना चाहते। उधर, निगम के एक्सईन जेएस परमार ने बताया कि विभाग की ओर से 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण का केस मंजूरी के लिए भेजा गया है। जैसे ही मंजूरी की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जहां तक बकाया राशि के भुगतान की बात है, इस बारे में पंचकूला स्थित एससी कार्यालय से ही जानकारी मिल सकती है।


एससी बीके कालरा ने बताया कि फंड की कमी के कारण मूंड की ग्राम पंचायत को बकाया राशि भुगतान में थोड़ा विलंब हुआ है। सप्ताह भर में साढ़े तीन करोड़ की बकाया राशि का भी भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed