फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   private hospital

हिम्स में सस्ती दरों पर होगा इलाज

Mon, 10 Feb 2014 12:55 AM IST
कैथल
कैथल Updated Mon, 10 Feb 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
private hospital
कैथल के बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए अब बाहर के कॉलेजों में नहीं जाना पड़ेगा। अंबाला रोड स्थित एचसीटीएम कैंपस के पास ही कॉलेज से पहले हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज शुरू होगा। इस मेडिकल कॉलेज को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम के दौरे के बाद आने वाले शिक्षा सत्र से ही मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को यहां 400 बेड के अस्पताल का उद्घाटन हरियाणा के लोक निर्माण व उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला और हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने किया। इस मेडिकल कॉलेज में 150 सीटें होंगी। मेडिकल कॉलेज में चलने वाले 400 बेड के अस्पताल में कैथल सहित आसपास के जिलों के लोगों को रियायती दरों पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा प्रदेश में हाल ही में चार मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें एक मेडिकल कॉलेज भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय खानपूर कलां में, दूसरा मेवात में, तीसरा कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में तथा चौथा ईएसआई फरीदाबाद में होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल अस्पताल में गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देेते हुए सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के पदों की पूर्ति करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। इस अवसर पर वायस चेयरमैन डा. मनमोहन गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी जीके सेठी, एचसीटीएम के डायरेक्टर डॉ. डीपी गुप्ता, एडमिन ऑफिसर विनोना सेठी,  रणवीर मान, श्याम साहनी, सुरेश मित्तल, सुरेश गर्ग, अश्वनी शोरेवाला, डॉ. बालकृष्ण मक्कड़, डीआईपीआरओ रणधीर शर्मा, राजपाल कादियान, साहिब सिंह विर्क, चरणजीत और डॉ. श्याम साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल, जींद, अंबाला, संगरूर, पटियाला के लोगों को फायदा
लोक निर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पूरा होने के बाद कैथल देश के उन केंद्रों में शामिल होगा, जहां डॉक्टर तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि देश में डॉक्टरों की भारी कमी है और मेडिकल कॉलेज के शुरू होने के बाद सरकारी व निजी क्षेत्र में डॉक्टरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल से हरियाणा के कैथल, जींद, अंबाला, संगरूर, पटियाला क्षेत्रों के मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी। पंजाब एवं हरियाणा की विशेष जरूरतों को देखते हुए एक हजार करोड़ रुपये की लागत से संगरूर में कैंसर संस्थान स्थापित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त हरियाणा में झज्जर के पास बाढ़सा गांव में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के पास 450 एकड़ भूमि में बनाया जा रहा है। इस कैंसर संस्थान पर 1800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया तथा इस संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।  


आपरेशन थिएटर, आईसीयू की सुविधा
हरियाणा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल अस्पताल के चेयरमैन डॉ. रंजन अग्रवाल ने कहा कि इस अस्पताल में आपरेशन थिएटर, आईसीयू तथा स्वास्थ्य जांच की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 300 सामान्य बिस्तर तथा 100 विशेष बिस्तरों की व्यवस्था होगी। यह अस्पताल गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए मुफ्त उपचार के लिए अधिकृत किया गया है। गरीब परिवारों को लागत मूल्य पर इलाज उपलब्ध होगा। डॉ. रंजन अग्रवाल ने कहा कि इस अस्पताल को पूरी तरह से विकसित होने में अभी थोड़ा समय और लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed