{"_id":"6990dc12dd440282e30203f6","slug":"presenting-ai-model-in-state-level-science-exhibition-won-first-prize-karnal-news-c-18-knl1018-845508-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में एआई मॉडल पेश कर पाया प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में एआई मॉडल पेश कर पाया प्रथम पुरस्कार
Sun, 15 Feb 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी गौतम रुल्यान और श्रैयश को सम्मानित करती
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के दो विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पहला स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। छात्र गौतम रुल्यान और श्रेयस ने कंप्यूटर साइंस श्रेणी में एआई बेस्ड मेडिकल ट्राई ऐज असिस्टेंट मॉडल प्रस्तुत कर पहला स्थान अपने नाम किया।
रोहतक के पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शन में मॉडल की गुणवत्ता के साथ ही प्रस्तुतीकरण में भी गौतम रुल्यान ने बेस्ट एक्सप्लेनर का खिताब जीता। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्या डॉ. रेखा त्यागी और कंप्यूटर विभाग अध्यक्षा डॉ. रितु जागलान व प्राध्यापकों ने उनका स्वागत किया। प्राचार्या डॉ. रेखा त्यागी ने कंप्यूटर साइंस विभाग के प्राध्यापकों को विद्यार्थियों की जीत पर बधाई दी। संवाद